
डेडमैन के नाम से मशहूर WWE के दिग्गज रेसलर ‘द अंडरटेकर’ ने करीब तीन दशक तक रिंग पर राज करने के बाद इस खेल को अलविदा कह दिया। अंडरटेकर के बारे में यहां तक कहा जाता था कि वह मरकर जिंदा हो जाते, लेकिन ये सब कहानियां सुनी-सुनाई जाती थीं। आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने इस मौके पर दिग्गज रेसलर को बधाई दी।
‘द अंडरटेकर’ के संन्यास के फैसले से जाहिर तौर पर उनके फैंस को निराशा हुई। सोशल मीडिया पर तो #थैंक्यूटेकर (#ThankYouTaker) ट्रेंड करने लगा।
मुंबई इंडियंस टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से रोहित शर्मा की डब्ल्यूडब्ल्यूई बेल्ट के साथ फोटो पोस्ट की। इसके साथ ही लिखा, ’30 लेजंड्री इयर्स।’ उन्होंने इसके साथ ही #ThankYouTaker हैशटैग भी इस्तेमाल किया।
‘द अंडरटेकर’ साल 1990 में इस कंपनी में शामिल हुए और सात बार वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीता। वह छह बार टैग टीम टाइटल भी जीते। WWE रेसलिंग के सबसे बड़े इवेंट रेसलमैनिया में उनका 25-2 का शानदार रेकॉर्ड है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website