Tuesday , February 10 2026 2:24 PM
Home / Sports / उक्रेन की अन्ना उशेनिना बनी प्रथम फीडे ऑनलाइन ग्रां प्री शतरंज चैम्पियन

उक्रेन की अन्ना उशेनिना बनी प्रथम फीडे ऑनलाइन ग्रां प्री शतरंज चैम्पियन


वर्ष 2012 की क्लासिकल विश्व चैंपियन, उक्रेन की अन्ना उशेनिना ने प्रथम फीडे महिला ऑनलाइन ग्रां प्री के फाइनल में रूस की वेलेंटीना गुनिना को 7-4 के स्कोर से पराजित करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया ,उनकी यह जीत पूरी तरह से उनके नियंत्रण मे थी और वह इसकी हकदार भी थी । इस जीत के साथ अब जबकि तीन और ग्रां प्री खेले जाने है सुपर फ़ाइनल मे जाने के लिए उशेनिना का दावा सबसे मजबूत हो गया है ।
वैशाली को सेमी फ़ाइनल मे हराकर पहुंची थी फाइनल – उशेनिना नें सेमी फ़ाइनल मे बेहद रोमांचक मुक़ाबले मे भारत की नंबर 3 शतरंज खिलाड़ी आर वैशाली को 5.5 -4.5 से हराया था
तो पहली ग्रां प्री के बाद खिलाड़ियों को मिले मेरिट अंक कुछ इस प्रकार है ।अन्ना उशेनिना ( उक्रेन ) 12 अंक ,गुनिना वलेंटीना ( रूस ) 8 अंक ,अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टेनियुक ( रूस ) 8 अंक ,वैशाली आर ( भारत ) 5 अंक ,लागनों काटेरयना (रूस),जू वेंजून ( चीन ),तुर्मुंख मुंखजुल ( मंगोलिया ) और ले ताओ ( वियतनाम ) 2 अंक