
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट दूसरी बार पिता बन गए हैं। खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की जिसके बाद सभी को इस बारे में पता चला। रूट इससे पहले 2017 में पिता बने थे। फिलहाल रूट की अनुपस्थिति में बेन स्टोक्स वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड टीम के कप्तान हैं।
जो रूट ने इंस्टाग्राम पर अपने दोनों बच्चों की एक फोटो शेयर करते इंग्लैंड क्रिकेट को टैग करते हुए लिखा, गुड लक ब्याॅज, हम आपको देखते रहेंगे और आपका समर्थन करेंगे! क्रिकेट की वापसी हुई। हालांकि इस दौरान रूट ने अपने दूसरे बच्चे को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की। रूट के बाद इस फोटो को इंग्लैंड क्रिकेट ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया और उन्हें दूसरी बार पिता बनने पर मुबारकबाद दी।
गौर हो कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए रूट ने सभी तरह के जैव सुरक्षा मानकों का पालन किया है। जहां तक बेन स्टोक्स की कप्तानी की बात है तो रूट ने कहा था कि वह बेहद अच्छे कप्तान साबित होंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website