
पूर्व फुटबाॅलर और इंटर मियामी सीएफ के सह-मालिक और वर्तमान अध्यक्ष तथा सालफोर्ड सिटी के सह-मालिक डेविड बैकहम बड़े के बेटे ब्रुकलिन बैकहम ने सगाई कर ली है। ब्रुकलिन ने अपनी गर्लफ्रेंड निकोला पेल्ट्ज से सगाई की है। फिलहाल शादी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो शादी अगले साल होगी।
ब्रुकलिन बैकहम ने खुद इस बात की जानकारी साझा की है। ब्रुकलिन ने निकोला के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘दो हफ्ते पहले मैंने अपने प्यार से शादी के लिए पूछा और उन्होंने कहा- हां। मैं दुनिया का सबसे भाग्यशाली शख्स हूं। एक दिन सबसे अच्छा पति और अच्छा पिता बनने का वादा करता हूं। आई लव यू, बेबी।’ इस पर निकोला ने रिप्लाई करते हुए कहा, मैं बहुत भाग्यशाली हूं जो तुम्हें अपना कह सकती हूं।
गौर हो कि ब्रुकलिन एक मॉडल और शौकिया फोटोग्राफर हैं। वहीं 25 साल की निकोला अमेरिकन ऐक्ट्रेस हैं। उन्होंने ट्रांसफॉर्मर सीरीज और बैक रोड्स में भी काम किया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website