Tuesday , February 10 2026 2:23 PM
Home / Sports / सुशांत सिंह राजपूत की राह पर थी प्लेब्वॉय गर्ल एशले मासारो, हुआ दर्दनाक अंत

सुशांत सिंह राजपूत की राह पर थी प्लेब्वॉय गर्ल एशले मासारो, हुआ दर्दनाक अंत

39 साल की प्लेब्वॉय मॉडल एशले मासारो। मासारो ने बीते दिनों ही सुसाइड किया था। उसकी भी कहानी कुछ-कुछ सुशांत सिंह राजपूत जैसी ही है।
दरअसल, प्लेब्वॉय मॉडल होने के अलावा एशले मासारो लंबे समय तक डब्लयूडब्लयूई से भी जुड़ी रही हैं। कई नामी मुकाबले खेलने के अलावा एशले कई बड़े ब्रॉन्डस के लिए मॉडलिंग भी कर चुकी थी। कुछ दिनों पहले एशले ने अचानक सुसाइड कर लिया। पता चला कि सुसाइड से करीब 20 दिन पहले ही उन्होंने एक ऐसी म्यूजिक वीडियो की थी जिसमें लोगों को सुसाइड न करने के लिए प्रेरित किया गया था। मासारो लंबे समय तक डब्लयूडब्लयूई में सक्रिय रही। लेकिन बढ़ती उम्र और कम स्पेस मिलने के कारण वह परेशान थी।
बहरहाल, मासारो की उक्त म्यूजिक वीडियो की शूटिंग 2019 में हुई थी। इसका गीत का नाम ‘चूज’ था। इसे आरलैंडो ने लिखा था जबकि गाया क्रिस कार्नेल ने था। मासारो को गीत के लिए चुनने वाले आरलैंडो ने बताया कि इस गीत का आइडिया संगीत से ही आया था कि आप कभी भी अकेले नहीं होते हो। हम इसे लॉन्च करने वाले थे कि मासारो डिप्रैशन में घिर गई।
आरलैंडो ने कहा कि मैं अंदर से टूट गया हूं। मैंने अपना एक दोस्त खोया है। मैं पिछले लंबे समय से इसे रिलीज करना चाहता था लेकिन समय के साथ साथ इसमें देरी हो रही थी। सही समय आ नहीं रहा था। आखिर जब मासारो नहीं रही तो मैं उनके परिवार वालों से मिला। उनकी मंजूरी के बाद ही मैंने इसे रिलीज करवाने की सोची। वहीं, मासारो की मां ने कहा- बेटी लंबे समय से उक्त वीडियो के रिलीज होने के इंतजार में थी।