Tuesday , February 10 2026 2:23 PM
Home / Sports / बेन स्टोक्स और सिबली की धांसू फिफ्टी, इंग्लैंड 207/3

बेन स्टोक्स और सिबली की धांसू फिफ्टी, इंग्लैंड 207/3


मेजबान इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में खराब शुरुआत से उबरने के बाद पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 207 रन बना लिए हैं। एक वक्त उसका स्कोर 2 विकेट पर 29 रन हो गए थे, लेकिन बेन स्टोक्स और डोमनिक सिबली ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 126 रन जोड़ते हुए टीम को 82 ओवरों में 207 रनों तक पहुंचा दिया है। बता दें कि साउथैम्पटन में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी और वह सीरीज में 1-0 से आगे है।
इसके बाद बेन स्टोक्स (59*) और डोमनिक सिबली (86*) ने मोर्चा संभाला और नाबाद फिफ्टी लगाकर मैदान में डंटे हुए हैं। बेन स्टोक्स ने 159 गेंदों में 4 चौके और एक छक्का लगाया है, जबकि सिबली ने 253 गेंदों में 4 चौके जड़े हैं। दूसरे दिन जब यह जोड़ी मैदान में होगी तो कोशिश करेंगे कि टीम को बड़े स्कोर तक ले जाएं।
बारिश की वजह से देर से शुरू हुआ मैच
इससे पहले पहले दिन का खेल 90 मिनट विलंब से और दूधिया रोशनी में शुरू हुआ। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज पहले टेस्ट की तरह दबाव नहीं डाल सके। चेस को ब्रेक से पहले कप्तान जैसन होल्डर ने आखिरी ओवर दिया जिन्होंने कप्तान के भरोसे को सही साबित करते हुए दूसरी गेंद पर रोरी बर्न्स (15) को पगबाधा आउट किया। बर्न्स ने इस पर रिव्यू लिया लेकिन रिप्ले में साफ था कि गेंद मिडिल स्टम्प को छूकर जा रही थी।
मैनचेस्टर टेस्ट- सिबली और स्टोक्स ने दी इंग्लैंड को मजबूती
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर गुरुवार से शुरू हुआ। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 207 रन बना लिए हैं। ओपनर डोम सिबली (86*) और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (59*) ने टीम को मजबूती दी और चौथे विकेट के लिए नाबाद शतकीय साझेदारी की।
डोम सिबली का पचासा
ओपनर डोम सिबली ने 164 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने पिछले टेस्ट में भी पचासा जड़ा था।
बेन स्टोक्स का नाबाद अर्धशतक
ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 119 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने पारी के 71वें ओवर की पहली गेंद पर 3 रन दौड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद स्टोक्स और सिबली के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी पूरी हो गई। उन्होंने पहले दिन 159 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 59 रन बनाए।
23 रन ही बना सके जो रूट
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (23) को अल्जारी जोसफ ने शिकार बनाया और पारी के 32वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्हें पविलियन भेजा। रूट को जेसन होल्डर ने लपका। उन्होंने 49 गेंदों का सामना किया जिसमें 2 चौके भी लगाए। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स बल्लेबाजी को उतरे।
रोस्टन चेज ने दिए शुरुआती झटके
विंडीज टीम के स्पिनर रोस्टन चेज ने इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिए और लगातार गेंदों पर ओपनर रोरी बर्न्स (15) और जैक क्रॉली (0) को पविलियन का रास्ता दिखा दिया। पारी के 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर चेज ने मेजबान टीम का दूसरा विकेट झटका जिसके बाद कप्तान जो रूट बल्लेबाजी को उतरे।
बारिश के कारण हुई देरी
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर गुरुवार को शुरू हुआ। बारिश के कारण टॉस में देरी हुई और पहले दिन का खेल भी देर से शुरू हुआ।
WI ने चुनी फील्डिंग, इंग्लैंड टीम में 4 बदलाव
वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। उन्होंने पिछले मैच की प्लेइंग-XI में कोई बदलाव नहीं किया लेकिन इंग्लैंड टीम में 4 बदलाव किए गए। नियमित कप्तान जो रूट और पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड की इंग्लैंड टीम में वापसी हुई। इसके अलावा सैम करन और क्रिस वोक्स को भी टीम में शामिल किया गया। जो डेनली, जेम्स एंडरसन, मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर को बाहर किया गया है।
​तोड़ा बायो-सिक्योरिटी प्रोटोकॉल, आर्चर हुए बाहर
मेजबान इंग्लैंड टीम को दूसरे टेस्ट मैच से पहले पेसर जोफ्रा आर्चर के रूप में बड़ा झटका लगा और उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। आर्चर ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए बनाए गए बायो-सिक्यॉरिटी प्रोटोकॉल को तोड़ दिया। इसके चलते उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। अब उन्हें अब पांच दिन तक आइसोलेशन पर रहना होगा।
चेज ने शुरुआत बिगाड़ी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर लंच के समय इंग्लैंड का स्कोर 13.2 ओवर में एक विकेट पर 29 रन था। पहले सत्र में सिर्फ एक घंटे का खेल हो सका। इसके बाद जाक क्राउले दूसरे सत्र की पहली ही गेंद पर विकेट गंवा बैठे। उन्होंने लेग स्लिप में होल्डर को कैच थमाया। चेस हैटट्रिक पूरी नहीं कर सके, क्योंकि जो रूट पगबाधा की अपील पर बच गए।
रूट और सिबलीने 52 रन की साझेदारी की लेकिन अलजारी जोसेफ की गेंद पर दूसरी स्लिप में होल्डर को कैच देकर रूट पविलियन लौट गए। उस समय स्कोर तीन विकेट पर 81 रन था। जोसेफ ने टेस्ट क्रिकेट में चौथी बार रूट का विकेट लिया है। रूट अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहला टेस्ट नहीं खेले थे।
जोफ्रा आर्चर सहित ये खिलाड़ी हैं बाहर
इंग्लैंड की टीम तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के बिना उतरी है जो जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहने का प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण टीम से बाहर हैं। वह साउथैम्पटन से मैनचेस्टर आते हुए ब्राइटन में अपने घर चले गए थे। जेम्स एंडरसन और मार्क वुड को आराम दिया गया है लिहाजा इंग्लैंड के तेज आक्रमण की बागडोर स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स और सैम करन के हाथ में है।