Tuesday , February 10 2026 8:39 AM
Home / Sports / 5000 मीटर रेस में चेपतेगई ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड, साल 2020 की डायमंड लीग एथलेटिक्स शुरू

5000 मीटर रेस में चेपतेगई ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड, साल 2020 की डायमंड लीग एथलेटिक्स शुरू

मोनाको (15 अगस्त, 2020) – कोरोना महामारी के बाद अब खेल प्रतियोगितायें धीरे-धीरे वापस शुरू हो रही हैं। इसी कड़ी में विश्व एथलेटिक्स के सितारा एथलीटों से सजी डायमंड लीग एथलेटिक्स 2020 का तीसरा चरण मोनाको के हर्क्यूलिस शहर में शुक्रवार देर रात आयोजित किया गया. इस ईवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण रहे युगांडा के जोशुआ चेपतेगई. जिन्होंने 5000 मीटर का नया वर्ल्ड रिकार्ड बनाया. उन्होंने 12 मिनट 35.36 सैकंड का समय लेते हुए ये किर्तीमान रचा. इसके पहले ये रिकार्ड केनेनिसा बेकेल के पास था, जिन्होंने 12 मिनट 37.35 सैकंड में साल 2004 में विश्व किर्तीमान रचा था. शुक्रवार रात में जिस एक और खिलाड़ी पर दर्शकों की नजर थी वो थे पुरुषों की 200 मीटर रेस में अमेरिका के नोआह लाइल्स.. लाइल्स ने 19.76 सैकंड का समय लेते हुए पहला स्थान हासिल किया… जबकि पुरुषों की 400 मीटर हर्ड्ल्स में विश्व रिकार्ड धारी नार्वे के कार्स्टन वारहोम ने एक बार फिर अपने बेहतरीन फार्म का परिचय दिया और 47.10 सैकंड में सीज़न का सबसे अच्छा समय निकाला। 110 मीटर हर्ल्स में अमेरिकी चुनौती को परास्त करते हुए स्पेन के ओरलैंडो ओरटेगो ने 13.11 सैकंड का समय निकाला। पुरुषों की ही 800 मीटर रेस में अमेरिका के ही डोनोवन ब्रेज़ियर ने 1 मिनट 43.15 सैकंड का समय लिया। जबकि 1500 मीटर ईवेंट में केन्या के टिमोथी चेरुईयाट ने 3 मिनट 28.45 सैकंड का समय लेते हुए अव्वल रहे। 3000 मीटर स्टीपल चेस में सूफियान बकाली 8 मिनट 08.04 सैकंड का समय निकालते हुए पहले नंबर पर रहे। पोलवाल्ट में स्वीडन के आर्मांड ड्यूपलांटिस ने 6 मीटर ऊंचाई पार की और सीज़न में दूसरी बार अव्वल रहे।

महिलाओं के 100 मीटर ईवेंट में स्विटज़रलैंड की डेल पोंटे 11.16 सैकंड के साथ सबको पीछे छोड़ने में कामयाब रही जबकि 400 मीटर में लिना इर्बी 50.50 सैकंड का समय लेते हुए वर्ल्ड लीडर रहीं।वहीं ट्रिपल जंप में वेनेज़ुएला की यूलीमर रोज़ास ने 14.27 मीटर की छलांग लगाते हुए सभी साथी प्रतियोगियों को पीछे छोड़ दिया। वहीं हाईजंप में यूक्रेन की माहूचिख यारोस्लावा ने 1.98 मीटर की ऊंचाई फांदते हुए सीज़न का बेस्ट प्रदर्शन किया। महिलाओं के 5000 मीटर ईवेंट में केन्या की हेलेन ओबिरी ने 14 मिनट 22.21 सैकंड का समय लेते हुए वर्ल्ड लीडर बन गई। जबकि 1000 मीटर रेस में केन्या की ही फेथ किप्योगेन ने 2 मिनट 29.15 सैकंड का समय लेते हुए साल का बेस्ट प्रदर्शन दर्ज कराया।

अगले साल अगस्त माह में ही होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों में ये सभी स्टार एथलीट्स हिस्सा लेने वाले हैं और 12 महीने से भी कम समय बचे होने की वजह से डायमंड लीग के माध्यम सभी दिग्गज खिलाड़ियों को एक दूसरे की तैयारियों को देखने का मौका मिल रहा है।

कोरोना महामारी की वजह से स्टेडियम में बैठे सभी दर्शकों ने मुंह पर मास्क लगा रखा था साथ ही खेल आयोजक और खिलाड़ियों के निची कोचों ने भी मास्क से खुद को ढंका हुआ था हालांकि सभी एथलीट बिना मास्क के अपना प्रदर्शन दे रहे थे।

डायमंड लीग एथलेटिक्स सीज़न 2020 के पहले दो चरण एक्सिबिशन ईवेंट के रुप में हो चुके हैं। पहला चरण 11 जून को ओस्लो में हुआ था जिसे इंपोसिबल गेम्स का नाम भी दिया गया… जबकि दूसरा चरण 9 जुलाई को ज़्यूरिख में हुआ था जिसे इंस्पीरेशन गेम्स और एक्सिबिशन ईवेंट भी कहा गया। मोनेको के हर्क्यूलिस शहर में शुक्रवार को आयोजित किया गया ईवेंट अपने संपूर्ण रुप में दिखाई दिया। डायमंड लीग का अगला संस्करण 23 अगस्त को स्वीडन के स्टाकहोम शहर में आयोजित होगा। इस वर्ष केवल 9 शहरों में ही डायमंड लीग का आयोजन हो हो रहा ऐख । हर वर्ष आयोजित होने वाली इस एथलेटिक्स लीग में इस साल छह आयोजन स्थलों को कैंसल किया जा चुका है। इस साल का फाइनल आयोजन चीन में 17 अक्टूबर को होगा और आयोजित करने वाले शहर का ऐलान कुछ समय बाद किया जाएगा।