Tuesday , February 10 2026 8:40 AM
Home / Sports / ENG vs PAK: फॉलोऑन खेलने उतरी पाकिस्तान टीम मुश्किल में, बारिश ने इंग्लैंड का काम बिगाड़ा

ENG vs PAK: फॉलोऑन खेलने उतरी पाकिस्तान टीम मुश्किल में, बारिश ने इंग्लैंड का काम बिगाड़ा


बारिश और खराब रोशनी की वजह से इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन का खेल बार बार बाधित हुआ और समय से पहले खेल रोके जाने तक पाकिस्तान ने फॉलोआन खेलते हुए दो विकेट खोकर 100 रन बना लिए थे। पूरे दिन में 56 ओवर ही फेंके जा सके। पाकिस्तान की टीम अभी भी इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर आठ विकेट पर 583 रन (घोषित) के स्कोर से 210 रन पीछे है और उसके आठ ही विकेट बाकी हैं।

इतिहास रचने से एक कदम दूर एंडरसन
पाकिस्तान ने पहली पारी में 273 रन बनाए थे। चौथे दिन के आखिर में कप्तान अजहर अली 29 और बाबर आजम चार रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले शान मसूद को स्टुअर्ट ब्रॉड ने 24वें ओवर में पगबाधा आउट करके पाकिस्तान का दूसरी पारी का पहला विकेट लिया। वहीं 600 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बनने की दहलीज पर खड़े जेम्स एंडरसन ने आबिद अली (42) को पविलियन भेजा। अब उनके 599 टेस्ट विकेट हो गए है।

सुबह बारिश के कारण लंच पहले लेना पड़ा। पहले सत्र में एंडरसन की गेंद पांचवें ओवर में शान के बल्ले से टकराकर विकेटकीपर जोस बटलर के पास पहुंची लेकिन वह कैच लपकने में नाकाम रहे। इससे पहले तीसरे दिन भी रोरी बर्न्स और जाक क्राउले ने उनकी गेंद पर कैच छोड़े थे। पाकिस्तान की दोनों पारियों में अब तक एंडरसन की गेंदों पर चार बार कैच छूट चुके हैं।

पहले शतक के दौरान यह इंग्लैंड की ओर से किसी भी बल्लेबाज का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। उनसे आगे सिर्फ टिप फोस्टर हैं, जिन्होंने 1903 में सिडनी टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 287 रन की पारी खेली थी। उन्होंने वैली हैमॉन्ड के 1928 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 251 रनों के स्कोर को पीछे छोड़ा।

जैक ने टेस्ट करियर की 12वीं पारी में दोहरा शतक जमाया है। इंग्लैंड की ओर से सबसे कम पारियों में इस मुकाम पर पहुंचने वाली लिस्ट में वह बिल इद्रिच के साथ चौथे नंबर पर आते हैं। उनसे आगे टिप फोस्टी (पहली पारी), डेविड लॉयड (दूसरी पारी) और लेन हटन (9 पारियों में) हैं।

जैक टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज हैं। उन्होंने 22 वर्ष 201 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है, जबकि उनसे पहले 1979 में डेविड गॉवर ने 22 वर्ष 103 दिन की उम्र में भारत के खिलाफ एजबेस्टन में दोहरा शतक बनाया था। लेन हटन के नाम इंग्लैंड के यंगेस्ट डबल सेंचुरियन (या 200 से अधिक) का रेकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 22 वर्ष और 60 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1938 में द ओवल में 364 रनों की धांसू पारी खेली थी।

दूसरे दिन जैक और बटलर ने 5वें विकेट के लिए 255वां रन जोड़ते ही एक उपलब्धि हासिल कर ली। इस जोड़ी ने केथ फ्लेचर और टोनी ग्रेग के बीच 1972/73 में भारत के खिलाफ की गई 5वें विकेट के लिए 254 रनों की साझेदारी को पीछे छोड़ दिया। इन दोनों के बीच 359 रनों की साझेदारी हुई, जो इंग्लैंड की ओर से 5वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी हो गई है।

जैक ने पहले दिन 171 गेंदों में टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा किया, जबकि 150 रनों तक पहुंचने के लिए उन्होंने 233 गेदों का सामना किया। वह दूसरे दिन पहले की अपेक्षा अधिक खतरनाक दिख रहे और 332 गेंदों में डबल सेंचुरी पूरी की। वह 267 रनों के निजी स्कोर पर शफीक की गेंद पर रिजवान के हाथों स्टंप्स किए गए।

अब तक मुथैया मुरलीधरन (800), शेन वॉर्न (708) और अनिल कुंबले (619) उनसे अधिक विकेट ले चुके हैं लेकिन वे सभी स्पिनर हैं। मैच पाकिस्तान की जद से बाहर जा चुका है। अब वह ड्रॉ की ही उम्मीद कर सकता है और इसके लिए भी उसे मौसम की मेहरबानी की दरकार होगी। इंग्लैंड पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में आगे है। यह मैच ड्रॉ भी रहता है तो इंग्लैंड की 10 साल में पाकिस्तान पर टेस्ट सीरीज में यह पहली जीत होगी। उसने हाल ही में वेस्टइंडीज को 2-1 से हराया है।