
डायमंड लीग एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2020 – चौथा चरण
स्टॉकहोम (24 अगस्त, 2020) – स्वीडन के स्टॉकहोम में रविवार को आयोजित हुई डायमंड लीग एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इस सीज़न के चौथे चरण में नार्वे के कार्स्टेन वारहोम का जलवा देखने को मिला। विश्व एथलेटिक्स के सितारा एथलीटों से सजी डायमंड लीग में 400 मीटर हर्डल्स और 400 मीटर रेस में वर्ल्ड रिकार्ड तोड़ने के इरादे से उतरे वारहोम दोनों ही रेस में अव्वल रहे हालांकि वर्ल्ड रिकार्ड नहीं तोड़ पाए… 400 मीटर रेस में वारहोम ने 45.05 सैकंड में रेस पूरी की हालांकि रेस का वर्ल्ड रिकार्ड दक्षिण अफ्रीका के निकर्क के पास है जिन्होंने 43.03 सैकंड का समय लिया था… जबकि वारहोम की फेवरेट रेस 400 मीटर हर्डल्स में वो 46.87 सैकंड के समय के साथ वर्ल्ड रिकार्ड तोड़ने से सिर्फ 0.10 सैकंड दूर रह गए…विश्व रिकार्ड 46.78 सैकंड का है जो 1992 में बनाया गया था…
कोरोना महामारी की वजह से स्टेडियम में काफी कम दर्शकों की मौजूदगी रही और दर्शकों के शोर के लिए स्पेशल साऊंड का इंतजाम दिखाई पड़ रहा था… साथ ही खेल आयोजक और खिलाड़ियों के निची कोचों ने भी मास्क से खुद को ढंका हुआ था हालांकि सभी एथलीट बिना मास्क के अपना प्रदर्शन दे रहे थे।
पुरुषों की 200 मीटर रेस में मौजूदा स्टार खिलाड़ी नहीं थे और इस बार बाजी मारी ब्रिटेन के एडम जमेली ने जिन्होंने 20.61 सैकंड का समय लिया.. जबकि पुरुषों की ही 800 मीटर रेस में वर्ल्ड चैंपियन अमेरिका के डोनोवन ब्रेज़ियर ने अपनी ओलंपिक की तैयारियों की ओर इशारा करते हुए 1 मिनट 43.76 सैकंड कम समय लिया… दूसरी ओर 1500 मीटर में केन्या के टिमोथी चेरूईयोट ने 3 मिनट 30.25 सैकंड का समय लेते हुए अव्वल स्थान हासिल किया… इस ईवेंट में विश्व रैंकिंग में चेरुईयोट सबसे आगे चल रहे हैं… ट्रेक ईवेंट में पोलवाल्ट का पहला स्थान स्वीडन के आर्मैंड डुप्लेटिंस ने 6.01 मीटर की ऊंचाई पार की…जबकि लांग जंप में दक्षिण अफ्रीका के समाई ने सीज़न का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 8.09 मीटर की ऊँचाई लांघी… डिस्कस में स्टार खिलाड़ीस्वीडन के डेनियल स्टाल ने अपना जलवा बिखेरते हुए 69.17 मीटर दूरी तक डिस्कस थ्रो किया…
वहीं महिलाओं की 100 मीटर फर्राटा रेस में स्विटज़रलैंड की डेलपोंटे का बेहतरीन फार्म जारी है… स्टाकहोम में उन्होंने सीज़न की सातवीं रेस पर 11.20 सैकंड का समय लेते हुए कब्जा जमाया…महिलाओं की 400 मीटर रेस में वाडेलिन जोनाथास ने अव्वल स्थान हासिल किया… उन्होंने 51.94 सैकंड का समय लिया… 800 मीटर में इस सीजन में अपने बेहतरीन फार्म में चल रही ग्रेट ब्रिटेन की जेमा रिक्की ने एक और जीत दर्ज की… उन्होंने 1 मिनट 59.68 सैकंड का समय लिया… जबकि 1500 मीटर में टीम जीबी की ही लौरा मुईर ही 3 मिनट 57.86 सैकंड का समय लेते हुए वर्ल्ड लीडर बनी… 100 मीटर हर्डल्स बोगलियोलो ने 12.88 सैकंड में जीत दर्ज की जबकि 400मीटर हर्डल्स में बोल फेम्के ने 54.68 सैकंड में जीत दर्ज की… महिलाओं की हाईजंप में यूक्रेन की माहूलचीख ने 2 मीटर की ऊंचाई पार कर वर्ल्ड लीडर की बराबरी की जबकि पोल वाल्ट में होली ब्रेडशा ने 4.69 मीटर की ऊंचाई पार की… लांग जंप में यूक्रेन की मार्याना बेख-रोमान्चुक ने कोलंबिया की केट्रिन ईबारगुएन को शिकस्त देते हुए 6.85 की लंबाई पार की…
डायमंड लीग एथलेटिक्स सीज़न 2020 के पहले दो चरण एक्सिबिशन ईवेंट के रुप में हो चुके हैं। पहला चरण 11 जून को ओस्लो में हुआ था जिसे इंपोसिबल गेम्स का नाम भी दिया गया… जबकि दूसरा चरण 9 जुलाई को ज़्यूरिख में हुआ था जिसे इंस्पीरेशन गेम्स और एक्सिबिशन ईवेंट भी कहा गया। मोनेको के हर्क्यूलिस शहर में 15 अगस्त को आयोजित हुआ ईवेंट अपने संपूर्ण रुप में दिखाई दिया। इसमें दर्शक भी मौजूद थे और खिलाड़ी भी फुलस्ट्रेंथ में मौजूद रहे… डायमंड लीग का अगला यानी पांचवां संस्करण 2 सितंबर को स्विटजरलैंड के लुआसैं शहर में होगा…
इस वर्ष केवल 9 शहरों में ही डायमंड लीग का आयोजन हो रहा है। हर वर्ष आयोजित होने वाली इस एथलेटिक्स लीग में इस साल छह आयोजन स्थलों को कैंसल किया जा चुका है। इस साल का फाइनल आयोजन चीन में 17 अक्टूबर को होगा और आयोजित करने वाले शहर का ऐलान कुछ समय बाद किया जाएगा।
साल 2021 में अगस्त माह में ही होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों में ये सभी स्टार एथलीट्स हिस्सा लेने वाले हैं और 12 महीने से भी कम समय बचे होने की वजह से डायमंड लीग के माध्यम सभी दिग्गज खिलाड़ियों को एक दूसरे की तैयारियों को देखने का मौका मिल रहा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website