
कुछेक सप्ताह पहले मां बनी निकी बेला अभी भी शादी नहीं करना चाहती। जॉन सीना से लंबे समय रिलेशन में रहने के बाद आखिरकार शादी से पीछे हटने वाली निकी इस समय अपने पुराने डांस पार्टनर आर्टेम चिविविंत्सेव के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने इसी साल सगाई की घोषणा भी की थी। लेकिन अब खबर है कि निकी शादी करने के मूड में नहीं है। उन्हें लगता है कि कोविड-19 के कारण शादी का मजा खराब हो जाएगा।
निकी बेला का खुलासा : 15 साल की थी जब …
एक मैगजीन के अनुसार- ऐसा नहीं है कि निकी शादी नहीं करना चाहती। वह तो बस सही समय चाहती है। निकी को शायद डर है कि कोविड-19 के कारण उनकी शादी का मजा खराब हो जाएगा। इसलिए वह अभी इंतजार कर रही है कि कब यह दौर खत्म होगा और तब जाकर वह भव्य प्रोग्राम कर शादी करेंगे। आर्टेम भी निक्की की इस राय से सहमत हैं।
जॉन सीना पर सेक्स से जुड़ी टिप्पणी …
बता दें कि आर्टेम और निकी बेला डांसिंग रियालिटी शो डांसिंग विद द स्टार में आर्टेम के साथ पार्टीसिपेट कर चुकी हैं। डांसिंग के दौरान ही दोनों में एक दूसरे के प्रति आकर्षण जागा। इसके बाद दोनों डेट करने लगे। इसी साल जनवरी के आसपास निकी ने घोषणा की थी कि वह मां बनने वाली है। इसी दौरान उन्होंने आर्टेम के साथ फोटो शेयर कर भी बताया कि हमने पिछले नवंबर में ही सगाई कर ली थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website