
इंग्लैंड ने बेहद रोमांचक T20 मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। मैनचेस्टर में खेले गए टी-20 इंटरनैशनल सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेहमान टीम पाकिस्तान ने बेजोड़ बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 195 रन बनाए थे, लेकिन इंग्लैंड का वजाब उतना ही तूफानी रहा। उसने कप्तान इयान मोर्गन (66 रन, 33 गेंद, 6 चौके और 4 छक्के), डेविड मलान (नाबाद 54 रन, 36 गेंद, 6 चौके और एक छक्का) और जॉनी बेयरस्टो (24 गेंद, 44 रन, 4 चोके और 2 छकके) की तूफानी बैटिंग की बदौलत इस पहाड़ सीरीखे स्कोर को बौना साबित करते हुए 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत से इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली।
5 गेंद शेष रहते जीता इंग्लैंड
जॉनी बेयरस्टो (24 गेंदों पर 44 रन, 4×4, 6×2) ने टॉम बैंटन (20) के साथ पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। इन दोनों के एक स्कोर पर आउट होने के बाद मोर्गन ने 33 गेंदों पर 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 66 रन बनाए। उन्होंने मलान (36 गेंदों पर नाबाद 54) के साथ तीसरे विकेट के लिए 112 रन जोड़े।इससे इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाकर जीत दर्ज की।
पाकिस्तान ने दिया 196 रन का टारगेट
इससे पहले कप्तान बाबर आजम (44 गेंदों पर 56) और फखर जमां (22 गेंदों पर 36) ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। बाद में हफीज ने बखूबी जिम्मेदारी संभाली तथा 36 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाले पाकिस्तान ने चार विकेट पर 195 रन बनाए। इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था। तीसरा मैच एक सितंबर को ओल्ड ट्रैफर्ड में ही खेला जाएगा।
6 ओवर में इंग्लैंड ने जोड़े 65 रन
ओपनर बेयरस्टो और बैंटन ने पावरप्ले के छह ओवरों में 65 रन जोड़े लेकिन इसके बाद गेंद संभालने वाले लेग स्पिनर शादाब खान (34 रन देकर तीन) ने अपने पहले ओवर में ही इन दोनों को पविलियन भेज दिया। शादाब ने मोर्गन के खिलाफ भी पगबाधा के लिए डीआरएस लिया था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। मोर्गन ने शादाब के अगले ओवर में छक्के से शुरुआत की और फिर किसी भी पाकिस्तानी गेंदबाज को नहीं बख्शा।
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन (66) और डेविड मलान (54*) ने शानदार अर्धशतक जड़े और जीत में अहम भूमिका निभाई। मॉर्गन ने 33 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े। डेविड मलान 54 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 44 रन का योगदान दिया।
कप्तान इयोन मॉर्गन और डेविड मलान ने तीसरे विकेट के लिए 112 रन की शतकीय साझेदारी की। टॉम बैंटन (20) और विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (44) के विकेट गिरने के बाद मलान और मॉर्गन टीम को जीत के करीब ले गए। मलान 54 रन बनाकर नाबाद लौटे।
पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। उन्होंने 4 ओवर में 34 रन दिए और टॉम बैंटन (20), जॉनी बेयरस्टो (44) और मोईन अली (1) को पविलियन की राह दिखाई। उनके अलावा हारिस ने 2 विकेट लिए।
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने 69 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 36 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के जड़े। उन्हें टॉम करन ने पारी के अंतिम ओवर की 5वीं गेंद पर कप्तान इयोन मॉर्गन के हाथों कैच कराया।
कप्तान बाबर आजम ने अपने टी20 इंटरनैशनल करियर का 14वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 44 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 56 रन बनाए। बाबर को आदिल राशिद ने सैम बिलिंग्स के हाथों कैच कराया।
इंग्लैंड के गेंदबाज आदिल राशिद ने 2 विकेट झटके। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन दिए और दोनों ओपनरों बाबर आजम (56) और फखर जमां (36) को पविलियन की राह दिखाई। बाबर और फखर ने 72 रन की ओपनिंग साझेदारी की।
इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद के अलावा टॉम करन और क्रिस जॉर्डन ने 1-1 विकेट लिया। टॉम ने जहां हफीज को शिकार बनाया तो वहीं जॉर्डन ने शोएब मलिक (14) को पविलियन की राह दिखाई।
छ्क्के से मोर्गन ने पूरा किया 14वीं टी20 इंटरनैशनल फिफ्टी
शाहीन अफरीदी के एक ओवर में तो उन्होंने 20 रन बटोरे। इसी ओवर में छक्के से उन्होंने टी20 में 14वां अर्धशतक पूरा किया और फिर लगातार तीन चौके लगाए। इसके बाद उन्होंने हारिश रउफ (34 रन पर दो विकेट) की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर कैच दिया, लेकिन तब तक टीम अच्छी स्थिति में पहुंच गई थी।
मलान की छठी फिफ्टी
डेविड मलान हालांकि क्रीज पर टिक रहे और उन्होंने अपना छठा अर्धशतक पूरा किया तथा अफरीदी पर विजयी चौका जड़ा। मलान ने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया।
आदिल राशिद ने पाक के दोनों ओपनरों को भेजा पविलियन
इससे पहले बाबर आजम और फखर जमां ने शुरू से हावी होने की रणनीति अपनाई जिसमें वे सफल भी रहे। लेग स्पिनर आदिल राशिद (32 रन देकर दो) ने इन दोनों बल्लेबाजों को पविलियन भेजा। जमां ने छक्का जड़ने के बाद इस स्पिनर की गेंद हवा में लहराई जबकि बाबर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना 14वां अर्धशतक पूरा करने के बाद डीप मिडविकेट पर आसान कैच दिया। जमां ने पांच चौके और एक छक्का जबकि बाबर ने सात चौके लगाए।
इंग्लैंड के ओपनर टॉम बैंटन के इस रिवर्स स्वीप पर शॉट को देखकर खुद कमेंटेटर भी हैरान हो गए। वह इस शॉट को देखकर मुस्कुराने लगे और बोले- ‘सिक्स, वॉट.. पावर देखिए.. रिवर्स स्वीप पर बेहतरीन शॉट।’
पाकिस्तान ने मोहम्मद हफीज (69) और बाबर आजम (56) के अर्धशतकों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए। हफीज ने 36 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के जड़े। वहीं, बाबर आजम ने 44 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 56 रन बनाए।
इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद ने सर्वाधिक 2 विकेट झटके। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन दिए और दोनों ओपनरों बाबर आजम (56) और फखर जमां (36) को पविलियन की राह दिखाई। बाबर और फखर ने 72 रन की ओपनिंग साझेदारी की। राशिद के अलावा टॉम करन और क्रिस जॉर्डन ने 1-1 विकेट लिया। टॉम ने जहां हफीज को शिकार बनाया तो वहीं जॉर्डन ने शोएब मलिक (14) को पविलियन की राह दिखाई।
इंग्लैंड के ओपनर टॉम बैंटन ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले टी20 मैच में 71 रन की धुआंधार पारी खेली थी। हालांकि वह मैच बारिश में धुल गया और कोई परिणाम नहीं निकल सका।
हफीज के टी20 इंटरनैशनल में 2000 रन पूरे
इसके बाद मोहम्मद हफीज ने बखूबी जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने शोएब मलिक (14) के साथ तीसरे विकेट के लिये 50 रन की साझेदारी की। हफीज ने शाकिब महमूद पर छक्का जड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2000 रन पूरे किए। शोएब मलिक के बाद यह मुकाम हासिल करने वाले वह दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज बने। हफीज ने इसके बाद टॉम करन के एक ओवर में दो छक्के जड़े और फिर शाकिब पर चौका लगाकर अपना 12वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने आखिर में करन की गेंद पर ही मोर्गन को कैच दिया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website