Wednesday , March 4 2026 1:45 PM
Home / Sports / फराह और सिफान ने बनाया नया वर्ल्ड रिकार्ड, पोल वाल्ट में डुपलेंटिस बने बादशाह  

फराह और सिफान ने बनाया नया वर्ल्ड रिकार्ड, पोल वाल्ट में डुपलेंटिस बने बादशाह  

डायमंड लीग एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2020 – पांचवा-छठा चरण-  लुआंज़ैं-ब्रसेल्स

ब्रसेल्स (4 सितंबर,  2020) – बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में शुक्रवार रात आयोजित हुई डायमंड लीग एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2020 के छठे चरण में शुरुआत पुरुषों की 200 मीटर रेस से हुई… इटली के फॉस्टिन डेज़ालू ने 20.39 सैकंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया…1500 मीटर रेस में नार्वे के  जैकब इंगब्रिस्टन पर सभी की नज़रें थीं… उन्होंने 3 मिनट 30.69 सैकंड का समय लेते हुए अव्वल नंबर पर रहे… एक्ज़ीबिशन इवेंट होने की वजह से इस रेस में पेस मेकर्स भी हिस्सा ले रहे थे जिनका का सिर्फ रेस को गति देना होता है और कुछ देर बाद वो रेस से हट जाते हैं… पुरुषों के पोल वाल्ट में इस सीज़न में अपने बेहतरीन फार्म को स्वीडन के अरमौं डुपलैंटिस ने बरकरार रखा और छह मीटर की ऊंचाई पार कर नया मीट रिकार्ड बनाया… महिलाओं की 100 मीटर रेस में बेल्जियम की रानी रोज़ेउ ने 11.43 सैकंड का समय लेते हुए सभी साथी खिलाड़ियों को पछाड़ दिया… वहीं महिलाओं की 400 मीटर रेस में पौलेंड की बौमगार्ट विटैन ने 52.13 सैकंड का समय लेते हुए सीज़न का सबसे अच्छा समय निकाला… महिलाओं की 100 मीटर हर्डल्स में बेल्जियम की एन्न ज़ागरे ने 13.21 सैकंड के समय के साथ पहला नंबर हासिल किया… जबकि महिलाओं की हाई-जंप में ऑस्ट्रेलिया की निकोला मैक्डरमॉट ने 1.91 मीटर की ऊँचाई पार कर कैटरीना जॉनसन-थॉमसन जैसी खिलाड़ी को पीछे छोड़ दिया…

ब्रसेल्स में इसके अलावा कुछ एक्ज़ीहिबिशन ईवेंट भी हुए जिसमें दो वर्ल्ड रिकार्ड बने…पुरुषों की 20,000 मीटर- एक घंटे वाली रेस में बेल्जियम के बशीर आब्दी ने 56 मिनट 20.02 सैकंड का समय लेते हुए नया वर्ल्ड रिकार्ड बनाया ….जबकि पुरुषों की 1 घंटे वाली रेस में ब्रिटेन के मोहम्मद फराह ने एक घंटे में 21,330 मीटर का रास्ता तय किया जो कि एक ओलंपिक स्टेडियम के 63 लैप्स (चक्कर) से ज्यादा होते हैं.. ये नया वर्ल्ड रिकार्ड है.. इसके पहले ये रिकार्ड हेल ग्रेबिसलासी के पास था जिन्होंने एक घंटे में 52 लैप्स(चक्कर) यानी 21,285 मीटर पूरे किए थे… महिलाओं की 1000 मीटर रेस में केन्य की फेथ किपयेगॉन ने 2 मिनट 29.92 सैकंड का समय लेते हुए पहले पायदान पर रही.. जबकि महिलाओं की एक घंटे की रेस में नीदरलैंड की सिफान हसन ने 18,930 मीटर (65 लैप्स) का रास्ता तय कर नया वर्ल्ड रिकार्ड बनाया… इससे पहले ये रिकार्ड इथियोपिया की डियर ट्यूने के पास था जिन्होंने एक घंटे में 18,517 मीटर का रास्ता तय किया था..

डायमंड लीग 2020 का पांचवां चरण स्विटज़रलैंड के लुआज़ैं शहर में खेला गया जहां सिर्फ महिला और पुरुषों की पोल वाल्ट प्रतियोगिता का ही आयोजन किया गया… ये भी डायमंड लीग का एक्ज़ीहिबन स्ट्रीट ईवेंट था… स्वीडन के आरमौं डुपलैंटिस ने 6.07 मीटर की ऊंचाई पार कर पहला स्थान हासिल किया… इस सीज़न का ये उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन था… इस ईवेंट में दूसरे स्थान पर अमेरिका के सैम कैंड्रिक्स रहे जिन्होंने 6.02 मीटर की ऊंचाई पार की…वहीं महिलाओं के मुकाबले में स्वीडन की एंजेलिका बैसों ने 4.72 मीटर की ऊंचाई पार की.. जबकि ब्रिटेन की हॉली ब्रैडशॉ दूसरे नंबर पर रही…

कोरोना महामारी की वजह से ब्रेसेल्स ईवेंट में स्टेडियम में काफी कम दर्शकों की मौजूदगी रही और दर्शकों के शोर के लिए स्पेशल साऊंड का इंतजाम दिखाई पड़ रहा था… वहीं लुआज़ैं के स्ट्रीट ईवेंट में दर्शकों की काफी तादाद देखी गई… डायमंड लीग एथलेटिक्स सीज़न 2020 का पहला चरण 11 जून को ओस्लो में, दूसरा चरण 9 जुलाई को ज़्यूरिख में, तीसरा चरण  15 अगस्त को मोनेको में, चौथा चरण 24 अगस्त को स्टाकहोम में, पांचवां चरण 2 सितंबर को स्विटजरलैंड के लुआसैं शहर में हो चुका है… डायमंड लीग का अगला पड़ाव यानी सातवां चरण 17 सितंबर को रोम में और आठवां चरण 25 सितंबर को दोहा में खेला जाएगा… साल 2021 के अगस्त माह में ही होने वाले टोक्यो ओलंपिक गेम्स-2020 में ये सभी स्टार एथलीट हिस्सा लेने वाले हैं और 12 महीने से भी कम समय बचे होने की वजह से डायमंड लीग के माध्यम सभी दिग्गज खिलाड़ियों को एक दूसरे की तैयारियों को देखने का मौका मिल रहा है।