
सलामी बल्लेबाज जैसन रॉय की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बुधवार को घोषित इंग्लैंड की 14 सदस्यीय टीम में वापसी हो गयी है। दोनों देशों के बीच टी-20 सीरीज मंगलवार को समाप्त होने के बाद वनडे सीरीज शुक्रवार से शुरू हो रही है। इंग्लैंड ने टी-20 सीरीज 2-1 से जीती थी।
जैसन रॉय बगल में खिंचाव के कारण पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेल पाए थे और साथ ही वह आईपीएल 2020 से भी हट गए थे। इंग्लैंड ने टी-20 सीरीज में डेविड मलान के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें रिजर्व के तौर पर रखा है। मलान इस सीरीज के बाद टी-20 में नंबर एक बल्लेबाज भी बन गए हैं।
इंग्लैंड की वनडे टीम : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जानी बेयरस्टो, टॉम बेंटन, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम करेन, टॉम करेन, आदिल राशिद, जो रुट, जैसन रॉय, क्रिस वोक्स, मार्क वुड राज
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website