Sunday , August 2 2026 11:52 AM
Home / Off- Beat / ब्रूस ली का फैन है यह बच्चा, बड़े-बड़ों को कर देता है ढेर!

ब्रूस ली का फैन है यह बच्चा, बड़े-बड़ों को कर देता है ढेर!


जापान के नारा सिटी में रहने वाला 10 वर्षीय Ryusei Imai दुनियाभर में ‘मिनी ब्रूस ली’ के नाम से मशहूर है। जनाब के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने 4 साल की उम्र से ही Nunchucks चलाना शुरू कर दिया था। दरअसल, Ryusei मार्शल आर्ट बादशाह ब्रूस ली के फैन हैं। वह उन जैसा ही बनना चाहते हैं। माता-पिता भी बेटे के ख्वाब को पूरा करने में जुट गए और आज 10 साल का Ryusei अपनी मार्शल आर्ट्स के दम पर दुनिया में ‘मिनी ब्रूस ली’ के नाम से जाना जाता है। सोशल मीडिया पर उनकी वीडियोज बड़ों-बड़ों को भी शर्मिंदा कर देते हैं।