Tuesday , February 10 2026 2:38 AM
Home / Sports / जॉनी बेयरस्टो की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धांसू पारी, शिखर को छोड़ा पीछे

जॉनी बेयरस्टो की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धांसू पारी, शिखर को छोड़ा पीछे


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही, लेकिन वह जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) थे जिन्होंने धांसू पारी खेलते हुए टीम को 302 रनों तक पहुंचा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे इंग्लैंड ने मिशेल स्टार्क की मैच की पहली 2 गेंदों पर 2 विकेट गंवा दिए थे लेकिन बेयरस्टॉ ने 126 गेंदों पर 12 चौके और दो छक्के की मदद से 112 रन की पारी खेली।
यही नहीं, उन्होंने इस बीच सैम बिलिंग्स (58 गेंदों पर 56) के साथ 5वें विकेट के लिए 114 रन जोड़कर इंग्लैंड को चार विकेट पर 90 रन की खराब स्थिति से उबार लिया। यह उनके वनडे करियर की 10वीं सेंचुरी रही। यही नहीं, वह सबसे कम पारियों 10 वनडे शतक बनाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने। उन्होंने यह मुकाम 76 पारियों में पाया और शिखर धवन को पीछे छोड़ा। शिखर ने यहां तक पहुंचने के लिए एक पारी अधिक खेली थी।
सबसे तेज 10 वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज (पारियों के आधार पर)
क्विंटन डि कॉक (साउथ अफ्रीका) – 55
हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका) – 57
बाबर आजम (पाकिस्तान) – 68
जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड) – 76
शिखर धवन (भारत) – 77

इसके साथ ही बेयरस्टो ने एक खास लिस्ट में अपना नाम शामिल करवा लिया। दरअसल, वह इंग्लैंड की ओर से 10वां शतक लगाने वाले मात्र चौथे बल्लेबाज बने। इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज…

जो रूट- 16
इयान मोर्गन- 13
माइकल ट्रैस्कोथिक- 12
जॉनी बेयरस्टो- 10