Thursday , April 30 2026 6:25 AM
Home / News / IPL 2020: भुवी की नहीं दिखी धार, राशिद भी रहे फीके, शुभमन गिल ने यूं दिलाई KKR को आसान जीत

IPL 2020: भुवी की नहीं दिखी धार, राशिद भी रहे फीके, शुभमन गिल ने यूं दिलाई KKR को आसान जीत


कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार को आईपीएल-13 में शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 142 रन बनाए। कोलकाता ने 18 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कोलकाता के लिए शुभमन गिल ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने नाबाद 70 रन बनाने के लिए 62 गेंदें खेली और पांच चौके तथा दो छक्के मारे।
मैच वह शुभमन गिल ही थे, जिन्होंने एक छोर संभाले रखा और विपक्षी टीम के गेंदबाजों को हावी नहीं होने दिया। जहां राशिद खान और भुवनेश्वर कुमार को बड़े-बड़े बल्लेबाजों को खेलने में परेशानी होती है, लेकिन गिल पर ऐसा कोई प्रभाव नहीं दिखा। उन्होंने दोनों ही गेंदबाजों की गेंद को सीमारेखा के बाहर पहुंचाने में कोई मुरव्वत नहीं बरती।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स को हराया, देखें- यूं दर्ज की सीजन की पहली जीत

कोलकाता ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर इस सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है। हैदराबाद को दो मैच बाद भी अभी तक अपनी पहली जीत का इंतजार है। केकेआर के लिए उसकी बोलिंग दमदार साबित हुई, जिसने विरोधी टीम को 142 रन पर रोक लिया। इस लक्ष्य को उसने शुभमन गिल (70*) की खूबसूरत पारी की बदौलत आसानी से अपने नाम कर लिया। आगे की स्लाइड्स में देखें कुछ ऐसा रहा इस मैच का हाल…

इस बार वॉर्नर कुछ नया करना चाहते थे। अब तक टॉस जीतने वाले कप्तान ओस के डर से पहले फील्डिंग चुनना पसंद कर रहे थे। लेकिन वॉर्नर ने यहां बैटिंग का फैसला किया, ताकि वह स्कोरबोर्ड पर बड़ा टोटल खड़ा कर सकें। लेकिन केकेआर की मजबूत बोलिंग ने ऐसा होने नहीं दिया।

अक्सर तेज खेलने वाले जॉनी बेयरस्टो आज 10 गेंद पर 5 रन ही बना पाए। उन्हें पैट कमिंस ने बोल्ड किया। इसके बाद कप्तान डेविड वॉर्नर (36) ने पारी को संभालने की कोशिश जरूर की लेकिन वह वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हो गए।

कप्तान दिनेश कार्तिक के लिए आज बोलिंग प्लान बहुत आसान दिख रहे थे। सभी बोलर अपने मिशन पर खरे उतरते दिख रहे थे। पहले 16 ओवरों में सनराइजर्स की टीम सिर्फ 4 चौके और 4 छक्के ही जड़ी सकी थी और ये भी सिर्फ वॉर्नर और पांडे के बैट से ही निकले थे।

मनीष पांडे एक छोर पर अंत तक टिके रहे। वॉर्नर के साथ वह तेजी से रन बना रहे थे लेकिन उनके बाद उन्होंने पारी संभालने की जिम्मेदारी संभाली। पांडे ने 38 बॉल पर 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 51 रन बनाए। लेकिन वह 18 वें ओवर में आउट हो गए। लेकिन सनराइजर्स की बैटिंग कभी भी गेंदबाजों पर हावी नहीं दिखी। पूरे 20 ओवर में सनराइजर्स 4 विकेट खोकर भी सिर्फ 142 रन ही बना सकी।

नाइटराइडर्स ने सुनील नरेन (0) के रूप में अपना पहला विकेट पारी की 8वीं गेंद पर ही गंवा दिया। लेकिन इसके बाद नंबर 3 पर आए नीतीश राणा (26) ने अलग ही अंदाज में पारी को आगे बढ़ाया। उन्होंने 13 बॉल में 6 चौके जड़कर 26 रन बनाए। हालांकि वह नटराजन की गेंद पर विकेटकीपर साहा को कैच दे बैठे। लेकिन उनकी इस छोटी पारी के दम पर नाइटराइडर्स ने पावरप्ले में 52 रन बनाए, जबकि सनराइजर्स ने इस दौरान 1 विकेट गंवाकर 40 रन ही बना पाया था।

राशिद खान ने पावरप्ले के बाद आते ही अपने पहले ओवर में कैप्टन कार्तिक (0) बगैर खाता खोले LBW आउट कर दिया। यह 53 के स्कोर पर केकेआर को तीसरा झटका था। यहां सनराइजर्स के लिए राशिद खान ने वापसी का मौका बना दिया था।

इस जीत में शुभमन गिल का शानदार रोल रहा। वह पारी की पहली गेंद से अंत तक एक छोर पर खड़े रहे। उन्होंने नाबाद 70 रन की इस पारी में 62 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के भी जड़े। दूसरे छोर से उन्हें इयोन मॉर्गन का भी शानदार साथ मिला। 5वें नंबर पर बैटिंग पर उतरे मॉर्गन 7वें ओवर में ही क्रीज पर आ गए थे। उन्होंने 29 गेंद की अपनी पारी में नाबाद 42 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

उन्होंने नीतीश राणा के साथ मिलकर 37 रनों की साझेदारी की। इसके बाद चौथे विकेट के लिए इयान मोर्गन के साथ मिलकर मैच विनिंग नाबाद 92 रनों की साझेदारी की। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे छोर पर नाबाद रहने वाले इयोन मोर्गन ने 42 रन बनाए। उनकी 29 गेंदों की पारी में तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे।
इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया इस भरोसे से किया था कि उनकी टीम बड़ा स्कोर खड़ा करेगी, लेकिन कोलकाता के गेंदबाजों ने उसे 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 142 रनों पर ही रोक दिया। हैदराबाद के लिए अगर कोई बल्लेबाज चल सका तो मनीष पांडे, जिन्होंने 38 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 51 रन बनाए।