
डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार जॉन सीना ने गुपचुप तरीके से प्रेमिका शाय शरितजादेह के साथ शादी कर ली है। सीना महिला रैसलर निकी बेला से हुए ब्रेकअप के बाद रैसलिंग रिंग से भी दूर चल रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात शाय के साथ हुई। आखिर दोनों ने करीब एक साल की डेटिंग के बाद शादी कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों ने 12 अक्तूबर को फ्लोरिडा के टैम्पा में शादी की थी। जॉन 43 साल के हैं जबकि शेय की उम्र 31 के पास है।
इस जोड़ी ने कुछ महीने पहले ही सगाई की थी। जॉन और शाय की मुलाकात ब्रिटिश कोलंबिया में प्लेइंग विद फायर के सेट पर हुई थी। बाद में अक्टूबर 2019 में उन्होंने प्लेइंग विद फायर प्रीमियर में कैमरों के सामने हाथ में हाथ डाले अपने रिश्ते का खुलासा कर दिया था।
बता दें कि जॉन की यह दूसरी शादी है। उन्होंने 2009 में एलिजाबेथ ह्यूबरड्यू से शादी की थी जोकि तीन ही साल चली। बताया गया कि जॉन की निकी के साथ नजदीकियां बढ़ गई थी जिसके चलते उनका रिश्ता टूट गया। निकी के साथ भी जॉन ने डेटिंग करते हुए छह साल बिताए। आखिर 2018 में बच्चों को लेकर अलग-अलग विचारों के कारण दोनों अलग हो गए।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website