Tuesday , February 10 2026 6:31 AM
Home / Sports / सुबह पिता नहीं रहे, शाम को ओपनिंग के लिए उतरे मनदीप सिंह, फैंस ने किया सैल्यूट

सुबह पिता नहीं रहे, शाम को ओपनिंग के लिए उतरे मनदीप सिंह, फैंस ने किया सैल्यूट


किंग्स इलेवन पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में पहले खेलते हुए एक बड़ा बदलाव किया। पंजाब की रेगुलर ओपनर जोड़ी से मयंक अग्रवाल को विराम देकर मनदीप सिंह को ओपनिंग पर उतारा गया। मनदीप ने कुछ घंटे पहले ही अपने पिता हरदेव सिंह को हार्ट अटैक के कारण खो दिया था। जब यह खबर सोशल मीडिया पर चली तो फैंस ने मनदीप के जज्बे को सलाम किया। फैंस ने हजारों ट्विट कर मनदीप के पिता को श्रद्धांजलि दी साथ ही साथ मनदीप का हौसला बढ़ाया।