
सोचकर ही आत्मा कांप जाती है कि अगर अजगर किसी महिला के पैर को जकड़ ले तो क्या ही हाल होता होगा। ऑस्ट्रेलिया का मामला है। यहां के क्वींसलैंड में एक अजगर ने महिला के पैर को ही जकड़ लिया।
बिल्ली को बचाने की कर रही थी कोशिश : इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, ये महिला अपनी बिल्ली को इस अजगर से बचाने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच अजगर ने बिल्ली से ध्यान हटाकर सीधे महिला के पैर को अपना निशाना बनाया। उसने उनके पैर को जकड़ लिया। उसकी पकड़ इतनी मजबूत थी कि मजबूरन महिला को पुलिस को बुलाना पड़ा। ये अजगर करीब-करीब 10 फीट का था।
किया गया है वीडियो शेयर : महिला के पैर को अजगर से छुड़ाने के बचाव अभियान का वीडियो क्वींसलैंड पुलिस ने शेयर किया है। इसमें पुलिसकर्मी, महिला के पैर से लिपटे पाइथन को हटाती हुई दिख दिख रही है। पुलिसकर्मी को भी बाद में पता चलता है कि ये अजगर महिला का नहीं था बल्कि ये जंगली था। पर महिला बिलकुल नहीं डरी। बल्कि उसने इत्मिनान से काम लिया और अजगर को पकड़कर फिर से जंगल में छोड़ दिया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website