Tuesday , February 10 2026 6:31 AM
Home / Sports / असमंजस बरकरार – 14वें मुकाबले में ही होगा फैसला- कौन खेलेगा प्लेआफ

असमंजस बरकरार – 14वें मुकाबले में ही होगा फैसला- कौन खेलेगा प्लेआफ

क्रिकेट लीग का 13 वां संस्करण रोज नए करवट ले रहा है… सभी टीमें अपने 13-13 लीग मैच खेल चुकी है लेकिन अब तक प्लेआफ की तीन टीमों का फैसला नहीं हो सका है… ऐसा लगता है नियती को यही मंजूर था कि 14 वें और आखिरी मुकाबले में ही टूर्नामेंट के प्लेआफ में खेलने वाली आखिरी तीन टीमों का फैसला हो… अब तक सिर्फ मुंबई इंडियंस ही 18 अंकों के साथ प्ले आफ में क्वालिफाई कर पाई है

13 मैचों के बाद समीकरण

अंक तालिका पर नज़र दौड़ाएं तो प्लेआफ के लिए मुकाबला छह टीमों के बीच हैं.. क्योंकि चेन्नई पहले ही रेस से बाहर हो चुकी है और मुंबई पहले ही प्लेआफ में पहुंच कर अंक तालिका में शीर्ष पर है… शनिवार, 31 अक्टूबर तक सभी टीमों ने 13 मैच खेल लिए हैं और 13 मैचों के बाद चार टीमें 12 अंकों के साथ खड़ी हैं जिसमें पंजाब, राजस्थान, कोलकाता और हैदराबाद शामिल हैं… लेकिन इसमें सबसे अच्छा नेट रनरेट हैदराबाद (0.555) का है जबकि दिल्ली और बैंगलोर के 14-14 अंक हैं…

14वां और आखिरी मुकाबला किसका किससे…

चेन्नई (10) vs पंजाब (12)– चेन्नई जीतेगी तो 12 अंक/पंजाब जीतेगी तो 14 अंक-चौथी टीम

कोलकाता (12) vs राजस्थान (12)- किसी एक टीम के 14 अंक निश्चित होंगे– तीसरी टीम

दिल्ली (14) vs बैंगलोर (14)– किसी एक टीम के 16 अंक निश्चित होंगे- दूसरी टीम

हैदराबाद (12) vs मुंबई (18) हैदराबाद जीतेगी तो 14 अंक होंगे / मुंबई 20 अंक- पहली टीम

प्लेआफ का समीकरण

पहली टीम – मुंबई 18 अंकों के साथ प्लेआफ में प्रवेश कर चुकी है.

दूसरी टीम – 16 अंकों के साथ दूसरी टीम दिल्ली या बैंगलोर होगी

तीसरी और चौथी टीम – 14 अंक वाली चार टीमें हो सकती हैं, नेट रन रेट के आधार पर होगा फैसला…

एक्सपर्ट की राय

पूर्व टेस्ट क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा के मुताबिक शुरुआत में जिन टीमों का प्रदर्शन ठीक नहीं था उनके प्रदर्शन में सुधार हुआ है और जीत भी दर्ज कर रही हैं… क्रिस गेल की वापसी के बाद पंजाब की टीम ने लगातार पांच जीत दर्ज की और वो भी दिल्ली, मुंबई और बैंगलोर जैसी तगड़ी टीमों के खिलाफ. उनके मुताबिक टॉस की भूमिका बहुत अहम होगी क्योंकि ओस या ड्यू का फैक्टर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है… शुरुआती मैचों में टॉस जीतने वाली टीमें पहले बल्लेबाजी चुनती थी लेकिन पिछले कुछ दिनों से ओस की वजह से टॉस जीतने वाली टीमें पहले गेंदबाजी चुन रही हैं… क्योंकि दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम के लिए गेंद गीला हो जाता है और कलई से स्पिन करने वाले गेंदबाजों को गेंद को कंट्रोल करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है… पूर्व टेस्ट क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा के मुताबिक मिडियम पेसर्स  गेंदबाज ज्यादा कारगर साबित होंगे जैसे हैदराबाद के संदीप शर्मा और नटराजन जैसे गेंदबाज… इसके अलावा राजस्थान की बल्लेबाजी काफी जबर्दस्त है और बेन स्टोक्स अपने फार्म में आ गए हैं…किसी भी टीम के शुरुआती बल्लेबाजी चलना बहुत अहम होता है… साथ ही संजू सैमसन और रॉबिन उथप्पा भी खुल के खेल रहे हैं… वहीं बैंगलोर का नेटरन रेट अच्छा है साथ ही दिल्ली का आखिरी मुकाबला बैंगलोर से ही होगा जो कि दिल्ली के लिए मुश्किल हो सकता है… दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं हो पा रही है… पूर्व क्रिकेटर के मुताबिक मुकाबले बहुत रोमांचक हो गए हैं और अभी तक मालूम नहीं पड़ा है कि कौन-कौन प्ले आफ में खेलेंगे… छह टीमें, तीन स्थानों के लिए आपस में लड़ाई कर रही हैं… और ऐसे में कोई भी टीम किसी भी टीम को हरा सकती है…

कब होगा प्लेआफ और कैसे होगा फाइनल तय

पहला प्लेआफ यानी क्वालिफायर 1 मुकाबला 5 नवंबर, गुरूवार, को होगा जिसमें अंकतालिका में शीर्ष दो स्थानों वाली टीमें आपस में भिड़ेगीं… इसमें जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी जबकि इसमें हारने वाली टीम को एक मैच और खेलने का मौका मिलेगा जिसे  क्वालिफायर 2 कहा जाएगा..

दूसरा प्लेआफ मुकाबला यानी एलिमिनेटर 6 नवंबर, शुक्रवार, को खेला जाएगा.. इसमें जीतने वाली टीम क्वालिफायर1 की विजेता टीम के साथ भिड़ेगी जबकि एलिमिनेटर में हारने वाली टीम टूर्नामेंट में चौथे स्थान की टीम कहलाएगी और बाहर हो जाएगी…

तीसरा प्लेआफ मुकाबला 8 नवंबर, रविवार, को क्वालिफायर 2 के रुप में होगा.. इसमें एलिमिनेटर का विजेता और क्वालिफायर 1 में हारने वाली टीमें आपस में भिड़ेगीं… क्वालिफायर 2 का विजेता फाइनल में प्रवेश करेगा और हारने वाली टीम लीग में तीसरे स्थान की टीम कहलाएगी साथ ही बाहर भी हो जाएगी…

लीग का फाइनल मुकाबला 10 नवंबर मंगलवार को खेला जाएगा… ये टूर्नामेंट का 60वां मैच होगा… इसमें जीतने वाली टीम लीग की विजेता होगी और हारने वाली टीम इस साल की दूसरे स्थान वाली टीम कहलाएगी…

अगले 10 दिन काफी दिलचस्प होंगे और उम्मीद है कि क्रिकेटप्रेमियों को कई रोमांचक लम्हे देखने को मिलेंगे….