
वेलिंगटन फायरबड्र्स के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया है।कॉनवे के साथ काइल जैमीसन को भी जगह दी गई है। साउदी, जैमीसन और रॉस टेलर 27 नवंबर को ईडन पार्क में और 27 नवंबर को बे ओवल में पहले दो टी 20 आई के लिए उपलब्ध रहेंगे। 30 नवंबर को वह टेस्ट की तैयारी के लिए टीम से अलग हो जाएंगे।
कोच गैरी स्टीड ने नई खिलाड़ियों पर कहा- सीजन शेड्यूल जटिल है और पहली बार जब हम एक दिन एक टेस्ट मैच की तैयारी कर रहे होंगे तो दूसरे शहर में हमारा टी-20 इंटरनेशनल मैच भी होगा। हमारे पास अभी अलग अलग प्लेयर हैं। कुछ घरेलू क्रिकेट खेलकर आए है तो कुछ आईपीएल से। कुछेक चोटों से जूझ रहे हैं।
हाल ही में कैरेबियन प्रीमियर लीग में प्रभावित होने के बाद ग्लेन फिलिप्स को टी-20 के लिए कॉल की गई जबकि हमीश बेनेट को भारत के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन के बाद टीम में बरकरार रखा गया है। डेवोन कॉनवे 70 ट्वंटी-20 मैचों में 2221 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 124 की रही है जबकि दो शतक और 14 अर्धशतक भी उनके नाम दर्ज है।
Home / Sports / वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने टीम में शामिल किया खतरनाक बल्लेबाज
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website