
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अपनी बल्लेबाजी की तरह ही ट्विटर पर भी बिंदास ट्वीट्स करके फैन्स के चहेते बन गए हैं। लोग उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की प्रशंसा किए बिना रहते हैं।
सहवाग अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं और गंभीर बात को भी इस अंदाज में रखते हैं कि लोग हंसे बिना नहीं रहते। हालांकि कई बार उनकी बातों में गहराई भी होती है और समाज को संदेश भी। इस बार उन्होंने अपनी ही तरह विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम को शानदार शब्दों में जन्मदिन की बधाई दी है।
सहवाग ने मैकुलम के लिए लिखा है, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं ब्रेंडन मैकुलम। आपके संन्यास लेने के बाद गेंदबाजों को मलहम मिल गया है। नाम था बाज, लेकिन कभी नहीं आए बाज।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website