Tuesday , February 10 2026 7:05 AM
Home / Sports / युजवेंद्र चहल ने धनश्री से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

युजवेंद्र चहल ने धनश्री से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर


शादी के जोड़े में मुस्कुराते नजर आए युजवेंद्र और धनश्री : गुरुग्राम में हिंदू रीति रिवाजों से दोनों ने शादी की। जहां धनश्री ने मरून रंग का लहंगा पहना तो वहीं, युजवेंद्र शेरवानी में नजर आए जिसमें उन्होंने मरून रंग की पगड़ी पहनी।
‘Once Upon a Time से हुई थी कहानी शुरू’ : चहल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हमने ‘Once upon a time’ से शुरुआत की थी, और पाया कि ‘हम काफी खुश हैं’ क्योंकि धनश्री ने युजवेंद्र को हमेशा और उससे भी आगे के लिए ‘हां’ कह दिया है।’
IPL में भी साथ आए थे नजर : धनश्री वर्मा आईपीएल के पिछले सीजन में यूएई में युजवेंद्र चहल के साथ नजर आई थीं। वह आरसीबी के मैच देखने के लिए स्टेडियम भी पहुंची थीं।
कोरियोग्राफर हैं धनश्री : धनश्री वर्मा एक कोरियोग्राफर हैं और सोशल मीडिया पर भी अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं।