
इंग्लैंड के लिए चार टेस्ट और 15 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके पूर्व क्रिकेटर रॉबिन जैकमैन का निधन हो गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने यह जानकारी दी। वह 75 वर्ष के थे। जैकमैन ने 1966 से 1982 के बीच 399 प्रथम श्रेणी मैचों में 1402 विकेट लिए। संन्यास के बाद वह दक्षिण अफ्रीका में कमेंटेटर बन गए थे।
आईसीसी ने बयान में कहा- हम महान कमेंटेटर और इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज रॉबिन जैकमैन के निधन से दुखी हैं। उनका 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति क्रिकेट जगत की संवेदनाएं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website