Saturday , September 12 2026 3:05 PM
Home / News / अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सार्वजनिक रूप से लगवाया कोरोना टीका

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सार्वजनिक रूप से लगवाया कोरोना टीका


अमेरिका की निर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने लोगों के बीच विश्वास पैदा करने के लिये सार्वजनिक रूप से मॉडर्ना कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली और अमेरिकी नागरिकों से भी टीका लगवाने का अनुरोध किया। हैरिस और उनके पति डग एमहॉफ ने मंगलवार को वाशिंगटन डीसी में यूनाइटेड मेडिकल सेंटर में टीका लगवाया।
इससे पहले, बीते सप्ताह निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी इसी तरह टीका लगवाया था। हैरिस ने टीका प्रक्रिया को ‘अपेक्षाकृत दर्द रहित’ बताते हुए सभी अमेरिकियों से टीका लगवाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, ”मुझे वैज्ञानिकों पर विश्वास है। वैज्ञानिकों ने ही इस टीके को बनाया और मंजूर किया है। लिहाजा मैं सभी से टीका लगवाने का अनुरोध करती हूं।”