Monday , March 2 2026 11:42 AM
Home / Off- Beat / डॉग कर रहा था मालिक की नकल, इसी बात पर ठुके ₹30,000, पर कैसे

डॉग कर रहा था मालिक की नकल, इसी बात पर ठुके ₹30,000, पर कैसे


मालिक को लगी थी चोट : डॉग्स बड़े प्यारे होते हैं। पर कई बार उनकी प्यारी हरकतें प्यार-प्यार से आपका मीटर खींच देती हैं। एक जनाब हैं, नाम है उनका Russell Jones उनके पैर में प्लास्टर बंधा था। चोट लगी थी। अब उनका डॉगी भी अचानक से लंगड़ा कर चलने लगा।
लेकर गए अस्पताल : फिर वो उसे अस्पताल लेकर गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। इसमें ऑनर और डॉगी दोनों लंगड़ाकर चल रहे हैं। इंडिया टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, ऑनर ने डॉग के एक्सरे और उसे जानवरों के डॉक्टर को दिखाने में 300 डॉलर (तकरीबन 30,000 रुपये) खर्च कर दिए।
पर वो तो उन्हें कॉपी कर रहा था : पर डॉक्टर ने बताया कि उनके डॉगी को कुछ नहीं हुआ है। बल्कि वो उन्हें कॉपी कर रहा है। क्योंकि उनके पैर में प्लास्टर बंधा है। जैसे वो चल रहे हैं वैसे ही वो चलने की कोशिश कर रहा है। यानी कि डॉगी की कुछ नहीं हुआ। वो बिलकुल ठीक था। जबकि मालिक के 300 डॉलर उसका चेकअप और एक्सरे करवाने में लग गए। कर लो बात। वैसे कुछ यूजर्स ने लिखा है कि ये प्योर लव है। आपको कुछ कहना है?