Saturday , April 25 2026 12:10 AM
Home / Off- Beat / मगरमच्छ के पीछे पड़ा छोटा सा कुत्ता, फिर जो हुआ उसे साहस कहते हैं

मगरमच्छ के पीछे पड़ा छोटा सा कुत्ता, फिर जो हुआ उसे साहस कहते हैं


छोटे-बड़े से कुछ नहीं होता : पहली बात आकार में बड़े और खतरनाक दिखने से आपको क्या लगता है कि फर्क पड़ता है? दूसरा… साहस आकार देखकर थोड़ा ना आता है। साहस तो बस आता है… जो साहसी होता है वो किसी से भी भिड़ जाता है। ऐसी ही साहस के मिसाल से भरा एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक छोटा सा कुत्ता मगरमच्छ के पीछे पड़ जाता है। अजी फिर जो होता है वो बताएगा आपको कि साहस किसको कहते हैं।
वीडियो पर नजर तो मारो : सुधा रामेन आईएफएस हैं, उन्होंने ये वीडियो शेयर किया है। वो लिखती हैं, ‘एक छोटे से कुत्ते का साहस से भरा भौंकना मगरमच्छ को वापस भेज सकता है।’
ऐसा क्या हो रहा है इस वीडियो में? : इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मगरमच्छ आता है। उसके सामने एक छोटू सा डॉगी खड़ा है। वो उसे भौंकता है। ऐसे भौंकता है कि मगरमच्छ बेचारा वापस पानी में भाग जाता है।