Tuesday , February 10 2026 6:49 AM
Home / Sports /  भारत ने इंग्लैंड को 8 रन से हराया, सीरीज 2-2 की बराबरी पर

 भारत ने इंग्लैंड को 8 रन से हराया, सीरीज 2-2 की बराबरी पर


भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रह है।इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक पारी के बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 185 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 186 रन का लक्ष्य रखा। लेकिन इंग्लैंड की टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 8 रन से मैच हार गई।
लक्ष्य का पीछा करने आई इंग्लैंड टीम की शुरूआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर 9 रन बनाकर भुवनेश्वर की गेंद पर कैच आउट हुए। भारतीय टीम को दूसरी सफलता स्पिनर राहुल चाहर ने दिलाई। चाहर ने मलान को 14 रन पर आउट किया। तेजी से रन बटोर रहे जेसन रॉय को हार्दिक पांड्या ने अपनी गेंद पर कैच आउट करवाकर पवैलियन भेजा। रॉय 27 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए। बेयरस्टो और स्टोक्स की साझेदारी को राहुल चाहर ने तोड़ा। चाहर ने बेयरस्टो को 25 रन पर आउट कर भारतीय टीम को चौथी सफलता दिलाई।
अक्रामक अंदाज में रन बना रहे बेन स्टोक्स को शार्दुल ठाकुर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट करवाकर टीम को पांचवी सफलता दिलाई। इसके बाद अगली ही गेंद पर शार्दुल ने इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन को सुंदर के हाथों कैच आउट करवाकर पवैलियन भेजा। मोर्गन 4 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने 3 रन पर सैम कर्रन को आउट कर भारतीय टीम को सातवीं सफलता दिलाई। आखिरी ओवर में आर्चर ने शार्दुल की गेंदों पर लगातार दो बड़े शॉट्स खेल कर मैच को रोमांचक मोड़ पर ले आए। लेकिन शार्दुल ने वापसी करते हुए जोर्डन को कैच आउट करवा दिया और 177 रन ही बना पाई। भारत ने इस मैच को 8 रन से इस मुकाबले को जीत लिया।
रोहित शर्मा ने मैच की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर रोमांच बढ़ा दिया लेकिन जोफ्रा आर्चर के बाद मार्क वुड की तेज गेंदों से टीम इंडिया बंध सी गई। भारतीय टीम का पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में गिरा। रोहित को जोफ्रा ने अपनी ही गेंद पर लपका। उन्होंने 12 गेंदों पर 12 रन बनाए। वहीं, सीरीज में फेल चल रहे केएल राहुल किसी तरह 14 रनों तक पहुंचे लेकिन बेन स्टोक्स ने उन्हें जोफ्रा के हाथों कैच करवा टीम इंडिया को दूसरा झटका दे दिया।केएल राहुल ने 14 रन बनाए। 63 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद कप्तान विराट कोहली क्रीज पर उतरे। लेकिन एक बार फिर से वह आदिल राशिद की गेंद को समझ नहीं पाए और बटलर के हाथों स्टंप आऊट हो गए। कोहली पांच गेंदों पर एक ही रन बना पाए। इससे पहले भी वह आदिल से अपनी विकेट गंवा चुके हैं।
भारतीय टीम को चौथा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। सूर्यकुमार यादव अपनी पहली ही पारी में अर्धशतक लगाते हुए 57 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 6 चौके और 3 छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव को सैम कर्रन ने अपना शिकार बनाया। मैदान में अच्छे दिख रहे ऋषभ पंत जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हो गए। पंत ने 23 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली और रन गति बढ़ाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा दिया। पांड्या 8 रन बनाकर मार्क वुड की गेंद पर आउट हुए। अय्यर 37 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं सुंदर 4 रन बनाकर आउट हुए।
प्लेइंग इलेवन : भारत : रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, राहुल चाहर
इंग्लैंड : जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मालन, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सैम क्यूरन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड