
भारत और न्यूजीलैंड की टीम टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई हैं। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मौजूदा कमेंटेटर रमीज राजा आईसीसी के इस टेस्ट चैंपियनशिप फॉर्मेट से खुश नहीं हैं। उन्होंने इस चैंपियनशिप को लेकर आईसीसी से अपनी नाराजगी जाहिर की है। रमीज राजा ने अपने एक बयान में कहा कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान सभी टीमों को बराबर जीतने का मौका नहीं मिला है।
रमीज राजा ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पर बात करते हुए कहा कि इस फॉर्मेट में काफी खामियां हैं। इस चैंपियनशिप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज ना कराने का कोई मतलब ही नहीं बनता था। सभी टीमें ने एक बराबर मैच नहीं खेले और प्वाइंट्स देने का तरीका भी काफी अजीब था। अगर यह चैंपियनशिप करानी ही थी तो टीमों को तीन महीने का समय देना चाहिए था और उन्हें आपस में खेलने का मौका दिया जाना चाहिए था।
रमीज राजा ने आगे कहा कि अगर आईसीसी को भविष्य में कभी यह टेस्ट चैंपियनशिप करवानी है तो उसे इस दौरान किसी भी प्रकार के क्रिकेट नहीं होने देनी चाहिए जैसे विश्वकप के दौरान होता है। क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए लोगों को इस खेल से जोड़ना होगा और स्पॉन्सर्स को भी अपनी ओर आर्कषित करना होगा।
रमीज राजा ने पाकिस्तान के बाहर होने पर भी आईसीसी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हमारे जो घरेलू मुकाबले थे उन्हें घर से बाहर कराए गए जहां कि कंडीशन काफी खराब थे। मुझे इससे कोई परहेज नहीं कि आप लड़े और फिर हार जाएं। लेकिन अगर आपको पता है कि टीम ने द.अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जाना है तो आप हारेंगे। ऐसे में आपके फैंस की संख्या में कैसे इजाफा होगा और आपका सिस्टम पर आत्मविश्वास कैसे बढ़ेगा।
Home / Sports / रमीज राजा आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पर हुए गुस्सा, कहा- सभी को बराबर मौके नहीं दिए
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website