Thursday , April 30 2026 4:24 PM
Home / Sports / IPL से ठीक पहले आरसीबी के फिन एलेन की तूफानी पारी, बांग्लोदश के खिलाफ 29 गेंदों में 71 रन ठोक मचाया तहलका

IPL से ठीक पहले आरसीबी के फिन एलेन की तूफानी पारी, बांग्लोदश के खिलाफ 29 गेंदों में 71 रन ठोक मचाया तहलका


इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 सत्र के शुरू होने से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाड़ी फिन एलेन (71) ने इंटरनैशनल क्रिकेट में तहलका मचाया है। न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने 29 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्के की मदद से बांग्लोदश के खिलाफ 71 ठोक दिए। उनकी शानदारी तूफानी पारी और टोड एश्ले (4/13) तथा कप्तान टिम साउदी (3/15) की बेहतरीन गेंदबाजी से न्यूजीलैंड ने तीसरे टी20 मुकाबले में बांग्लादेश को 65 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीत क्लीन स्वीप कर लिया।
18 गेंदों में जड़ी हाफ सेंचुरी : पहली बार विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम के लिए खेलने को तैयार एलेन ने मैच में मात्र 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके साथ वह न्यूजीलैंड के ऐसे दूसरे बल्लेबाज बने जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया है। एलेन से पहले कॉलिन मुनरो ने श्रीलंका के खिलाफ 2016 में खेले गए मुकाबले में 14 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था और वह न्यूजीलैंड के लिए टी20 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने थे। मुनरो ने इसके अलावा 2018 में वेस्टइंडीज और 2018 में ही इंग्लैंड के खिलाफ 18 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।
ऐसा रहा मैच का रोमांच : बारिश के कारण मुकाबला 10-10 ओवरों का किया गया जिसमें बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विस्फोटक शुरूआत की और एलेन के 29 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्के की मदद से 71 और मार्टिन गुप्टिल के 19 गेंदों पर एक चौका और पांच छक्के के सहारे 44 रन की बदौलत 10 ओवर में चार विकेट पर 141 रन का स्कोर खड़ा किया।