
यूएस और फ्रेंच ओपन सेमीफाइनलिस्ट 34 वर्षीय गेल मोनफिल्स और डब्ल्यूटीए टूर स्टार एलिना स्वितोलिना ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की घोषणा की है।
स्वितोलिना जोकि 2017 में दुनिया में नंबर 3 की कैरियर-उच्च रैंकिंग पर पहुंची थी, वर्तमान में 5वें नंबर पर है। उन्होंने बर्फीले पहाड़ों के सामने मोनफिल्स के साथ्ज्ञ अपनी ऊंगली में डाली सगाई की अंगूठी दिखाती एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। साथ ही लिखा है। हां !!! हमारी हमेशा की शुरुआत के लिए।
यह जोड़ी अपने जी.ई.एम.एस. के साथ पहले ही प्रशंसकों के लिए पसंदीदा बन गई थी। इनकी लैविश लाइफ, मजेदार सोशल मीडिया पोस्ट के कारण वह काफी पॉपुलर थे।
डब्लयूटीए टेनिस के अनुसार वल्र्ड नंबर 14 मोनफिल्स और यूक्रेन की स्वितोलिना जोकि 2019 के यूएस ओपन और विबंलडन के सेमीफाइनल में पहुंची थी, के साथ 2018 से ही डेट कर रहे हैं। यूक्रेन के ओडेसा में पैदा हुईं 26 वर्षीय स्वितोलिना ने काफी बार मोनफिल्स के साथ अपने रिश्ते के बारे में हमेशा बेबाकी रखी है।
स्वितोलीना ने पिछले हफ्ते मियामी ओपन सेमीफाइनल में हारने के बाद साक्षात्कार में कहा- मुझे हमेशा अच्छा लगता है कि जिस तरह से वह (मोनफिल्स) मुझे बेहतर होने के लिए प्रेरित करती है, और मैं भी उन्हें प्रेरित करने की कोशिश करती हूं एक बेहतर इंसान, एक बेहतर टेनिस खिलाड़ी बनने के लिए। मुझे लगता है कि यही वह तरीका है जो उसे होना चाहिए और आपको वास्तव में एक-दूसरे का समर्थन करना होगा और बेहतर परिणामों के लिए आगे बढऩा होगा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website