Tuesday , February 10 2026 9:05 AM
Home / Sports / जापान ग्रां प्री 2024 तक सुजुका में ही आयोजित होगी : फार्मूला वन

जापान ग्रां प्री 2024 तक सुजुका में ही आयोजित होगी : फार्मूला वन


फार्मूला वन ने शनिवार को घोषणा की कि जापान ग्रां प्री 2024 तक सुजुका सर्किट में बनी रहेगी। वर्ष 1987 के बाद से यह ट्रैफ फार्मूला वन कैलेंडर में नियमित रूप से शामिल रही है। फार्मूला वन के मुख्य कार्यकारी स्टेफानो डोमेनिकाली ने एक बयान में कहा- जापान पूरी दुनिया भर में फार्मूला वन प्रशंसकों के दिल और दिमाग में विशेष स्थान रखता है और सुजुका ने ग्रां प्री के मेजबानी में खेल के कई यादगार पल दिए हैं, जिसमें 11 ड्राइवर्स खिताब का फैसला भी वहीं हुआ था। जापान ग्रां प्री का आयोजन इस साल 10 अक्टूबर को होना है।