Thursday , April 30 2026 12:40 PM
Home / Sports / हार के बाद विराट कोहली पर लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना, यह है वजह

हार के बाद विराट कोहली पर लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना, यह है वजह


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये रविवार को 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। सीएसके ने चार विकेट पर 191 रन बनाकर आरसीबी को 9 विकेट पर 122 रन ही बनाने दिए।
आईपीएल की मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच में धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना लगाया गया है। इसमें कहा गया है, ‘‘यह आईपीएल आचार संहिता के तहत धीमी ओवर गति के लिये टीम का इस सत्र में पहला अपराध था और इसलिए कोहली पर 12 लाख रुपये का जुर्माना किया गया।” आरसीबी को रविवार को पहली हार का सामना करना पड़ा।