
एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस पति हार्दिक पांड्या और बेटे अगस्त्य के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने हार्दिक के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में नताशा व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने स्लीपर पहने हुए हैं। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं हार्दिक ब्लैक टी-शर्ट और व्हाइट शॉर्ट्स में दिखाई दे रहे हैं। हार्दिक ने सिर पर व्हाइट विग और हाथ में मिनी अंब्रेला पकड़ा हुआ है। दोनों स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रहे हैं।
बता दें नताशा और हार्दिक ने 2020 की शुरुआत में सगाई की थी। इसके कुछ समय बाद दोनों ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया और 30 जुलाई 2020 में नताशा ने बेटे अगस्त्या को जन्म दिया था।
Home / Sports / नताशा ने पति हार्दिक पांड्या के साथ शेयर की तस्वीरें, कपल ने स्टाइलिश अंदाज में यूं दिए पोज
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website