Tuesday , April 7 2026 6:23 PM
Home / Sports / पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिया बयान, कहा- अगर वार्नर पाकिस्तान में होते तो नहीं मिलती टेस्ट में जगह

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिया बयान, कहा- अगर वार्नर पाकिस्तान में होते तो नहीं मिलती टेस्ट में जगह


पाकिस्तान के बल्लेबाज शोएब मकसूद इस समय टीम से बाहर चल रहें हैं। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही टीम में वापसी करेंगे। शोएब मकसूद ने पाकिस्तान के लिए आखिरी मैच साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में मकसूद ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर पाकिस्तान में होते तो उन्हें टेस्ट टीम में खेलने का मौका नहीं दिया जाता।
शोएब मकसूद ने अपने इंटरव्यू में कहा कि इस समय मैं टेस्ट टीम में जगह बना बनाने के लिए नहीं सोच रहा हूं और ना ही टेस्ट क्रिकेट मेरे दिमाग में हैं। साल 2013 में जब मैं टीम में आया तब मेरा ध्यान सिर्फ टेस्ट क्रिकेट और वनडे क्रिकेट में था। मैं उस समय खुद को एक टी20 खिलाड़ी के रूप में नहीं देख रहा था।
मकसूद ने आगे कहा कि मैं लगातार चार दिन के क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा था। उस समय फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मेरी औसत 50 के करीब थी। जैसा कि मैंने कहा कि पाकिस्तान में एक समय था जब तेज रन बनाते थे तो आपको वनडे और टी20 में मौका दिया जाता था। मुझे लगता है कि अगर डेविड वार्नर पाकिस्तान में होते तो उन्हें टेस्ट टीम में मौका नहीं मिलता।
मकसूद ने कहा कि जब मैं चार दिन का मैच खेलता हूं तो मुझे लगता है कि आपकी तकनीक अच्छी होनी चाहिए। यहां पर तेजी से रन बनाने के लिए कई मौके मिलते हैं। जब आप टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाते हैं तो आपको संतुष्टि मिलती है। मकसूद ने पाकिस्तान के लिए 26 वनडे और 20 टी20 मैच खेलें हैं जिसमें उन्होंने क्रमश 735 और 221 रन बनाए हैं।