
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की ओर से नस्लभेदी और लिंगभेदी संबंधी ट्वीट को लेकर इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी ओली रॉबिंसन को बर्खास्त किए जाने के मामले में देश के खेल मंत्री ओलिवर डाउडेन द्वारा की गई टिप्पणियों का समर्थन किया है, जिन्होंने ईसीबी पर आरोप लगाया है कि रॉबिनसन के मामले में बोर्ड ने कुछ ज्यादा ही कड़ा रुख अख्तियार किया है।
खेल मंत्री ने ट्वीट करते हुए यह भी लिखा कि रॉबिनसन ने जब ये विवादित ट्वीट किए थे, उस वक्त वह छोटे थे और आज वह एक परिपक्व और सुलझे हुए इंसान हैं। डाउडेन ने कहा था कि ईसीबी को ओली रॉबिंसन को बर्खास्त करने के बारे में फिर से सोचना चाहिए।
प्रधानमंत्री जॉनसन के आधिकारिक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ओलिवर डाउडेन की टिप्पणियों का समर्थन करते हैं जो उन्होंने आज सुबह ट्वीट के माध्यम से की हैं। जैसा कि ओलिवर डाउडेन ने कहा कि यह एक दशक से अधिक समय पहले की गई टिप्पणियां थी और उस वक्त रॉबिंसन किशोर अवस्था में थे। इसके लिए उन्होंने सभी से माफी भी मांगी है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website