
ओलम्पिक मशाल के आगमन पर स्वागत समारोह टोक्यो में कोमाजावा ओलम्पिक पाकर् स्टेडियम में शुक्रवार को शुरू हुआ। स्पूतनिक के संवाददाता ने यह खबर दी है। गवर्नर युरिको कोइके ने समारोह की शुरुआत की और जापानी राजधानी के क्षेत्र में ओलम्पिक मशाल के आगमन की रिपोर्ट स्वीकार की।
कोइके ने प्रदर्शनकारियों के विरोध पर काबू पाते हुए अपनी आवाज बुलंद कर कहा, ‘पिछले मार्च में इस मशाल को यूनान से जापान को सौंपा गया था और हमने इसे एक साल तक सरंक्षित रखा। गत 25 मार्च को मशाल रिले को फुकुशिमा से शुरू किया गया। यह मशाल जापान के 40 क्षेत्रों से गुजर चुकी है और अब यह टोक्यो पहुंची है। तमाम परेशानियों के बावजूद हमारे लोगों के राष्ट्रव्यापी प्रयासों के दम पर यह मशाल उम्मीद के प्रतीक के रूप में यहां पहुंच गई है।‘
समारोह से पहले टोक्यो ओलम्पिक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले स्टेडियम के बाहर जमा हो गए थे। ओलम्पिक मशाल अब राजधानी के विभिन्न हिस्सों से गुजरेगी और इसकी शुरुआत मचिदा शहर से होगी। 23 जुलाई तक मशाल वापस उद्घायन समारोह के लिए मध्य टोक्यो लौटेगी। टोक्यो ओलम्पिक जुलाई -अगस्त 2020 में होने थे लेकिन कोरोना के कारण इसे एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। ये खेल अब 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होंगे। इस दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किये गए हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website