Tuesday , February 10 2026 12:59 PM
Home / Sports / ओलंपिक स्पेशल- डुपलेंटिस बनाएंगे पोल वॉल्ट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड?

ओलंपिक स्पेशल- डुपलेंटिस बनाएंगे पोल वॉल्ट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड?

23 जुलाई से जापान की राजधानी टोक्यो में शुरू हो रहे 32 वें ओलंपिक खेलों के फील्ड ईवेंट में सबसे ज्यादा रोचक होने जा रहा है पुरुषों का पोल वॉल्ट मुकाबला… और विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर मौजूद स्वीडन के आर्मों डुप्लैंटिस पर सभी खेल प्रेमियों की नजर रहेगी… कारण ये है कि आउटडोर पोलवाल्ट में 6.15 मीटर की ऊंचाई वाली बांस-कूद लगाने का मौजूदा विश्व रिकार्ड डुप्लैंटिस के नाम ही दर्ज है… और पिछले साल मेल एथलीट आफ द ईयर का खिताब भी इस स्वीडिश खिलाड़ी के नाम ही रहा.. उन्होंने सर्गेई बुबका के रिकार्ड को ध्वस्त किया था.. हालांकि विश्व एथलेटिक्स में महान खिलाड़ी सर्गेई बुबका ऐसे एथलीट हैं जिन्होंने खुद के वर्ल्ड रिकार्ड को 10 से ज्यादा बार धराशाई किया है..

इस बार टोक्यो में जबकि अमेरिका के सैम कैंड्रिक्स और फ्रांस के रैनों लवाईलैं इस बार डुप्लैंटिस को टक्कर देने को तैयार है….क्योंकि इन्हीं दोनों खिलाड़ियों ने रियो ओलंपिक खेलों (2016) का कांस्य पदक और रजत पदक हासिल किया था जबकि रियो ओलंपिक का स्वर्ण पदक ब्राजील के थियागो सिल्वा के नाम रहा था… वहीं 2019 में दोहा हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में अमेरिका के कैंड्रिक्स ने स्वर्ण पदक जीता था जबकि डुप्लैंटिस दूसरे स्थान पर रहे थे… हाल ही के दिनों में हो रही डायमंड लीग में भी डुप्लैंटिस ने अपने बेहतरीन फार्म और प्रदर्शन को फिर से दोहराया है… इसलिए उम्मीद यही हैकि इस बार ओलंपिक खेलों में भी 21 साल के डुप्लैंटिस की नजर नए विश्व रिकार्ड पर होगी और उनका लक्ष्य होगा टोक्यो का स्वर्ण पदक…

टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों का पोल वाल्ट फाइनल मुकाबला 3 अगस्त मंगलवार को दोपहर साढ़े तीन बजे से होगा और उसी दिन ओलंपिक चैंपियन का नाम भी तय हो जाएगा.  (लेख : विवेक)