
23 जुलाई से जापान की राजधानी टोक्यो में शुरू हो रहे 32 ओलंपिक खेल जितने नज़दीक आ रहे हैं उतना ही रोमांच बढ़ रहा है दर्शकों का, कि इस बार एथलेटिक्स के ट्रेक एंड फील्ड मुकाबलों में किसके गले में कौन सा पदक दिखाई देगा… आज बात ट्रैक के एक ऐसे मुकाबले की जिसमें सभी की नजरें होंगी विश्व नंबर एक जर्मनी की मलाइका मिहाम्बो पर… जी हां हम बात कर रहे हैं महिलाओं के लांग जंप के मुकाबले की… दोहा में हुई वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का गोल्ड मैडल जीत चुकी मलाइका इस ईवेंट की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं.. और वर्ल्ड एथलेटिक्स में रैंकिंग के लिहाज से भी वो अव्वल हैं… उनके अलावा यूक्रेन की मारिना बेक-रोमांचुक भी इन दिनों बेहतरीन फार्म में हैं … उनकी विश्व एथलेटिक्स के लांग जंप में रैंकिंग दूसरी है जबकि तीसरे नंबर पर हैं नाइजीरिया की एस ब्रूम… इन्हीं तीनों खिलाड़ियों ने 2019 में हुई विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में क्रमश: स्वर्ण ,रजत और कांस्य पदक स्थान हासिल किया था…उस वक्त मिहाम्बो ने 7.30 मीटर लंबी छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता था…
हालांकि एक और खिलाड़ी है जो मिहाम्बो को जबर्दस्त टक्कर देने की काबिलियत रखती है.. वो हैं चार बार की वर्ल्ड चैंपियन और दो बार ओलंपिक पदक अपने नाम कर चुकीं अमेरिका की ब्रिटनी रीस… पिछले दिनों हुए अमेरिकी ट्रायल में रीस ने सीज़न का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 7.13 मीटर की छलांग लगाई थी… इस बार वो चौथी बार अमेरिका की तरफ से ओलंपकि में अपनी दावेदारी पेश करने जा रही है… ब्रिटनी रीस इसके पहले लंदन ओलंपिक का गोल्ड मैडल जीत चुकी हैं जबकि पिछली बार हुए रियो 2016 ओलंपिक खेलों का रजत पदक भी अपने नाम कर चुकी हैं .. वहीं अमेरिकी ट्रायल में दूसरे स्थान पर रहीं तारा डैविस ने भी 7.04 मीटर की छलांग लगाकर टोक्यो के लिए टिकट कटवाया था…
ओलंपिक में इस बार स्वर्ण पदक जीतने का जो पैमाना होगा वो होगा 7 मीटर की लंबाई… कारण है नाइजीरिया की एस ब्रूम, जिन्होंने इस साल 7.17 मीटर की लंबी कूद लगाकर सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है और इस वक्त वो वर्ल्ड में छलांग की लंबाई के मामले में लीड पोज़िशन पर हैं… वहीं सर्बिया की इवाना स्पानोविच भी स्टाकहोम डायमंड लीग मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 6.88 मीटर की छलांग लगा चुकी हैं और पहले स्थान पर रहीं… वहीं जर्मनी की मलाइका मिहाम्बो इस साल ओस्लो डायमंड लीग में 6.86 मीटर की छलांग लगाकर पहले नंबर पर रही थीं…
टोक्यो में एथलेटिक्स के मुकाबले शुक्रवार 30 अगस्त से शुरू हो रहे हैं और महिलाओं की लांग जंप का फाइनल मुकाबला मंगलवार, 3 अगस्त को भारतीय समय के मुताबिक 7.30 बजे से होगा… तो लांग जंप के खिलाड़ियों को इंतजार रहेगा 3 अगस्त का जब तय होगा कि कौन लगाएगा स्वर्णिम छलांग. (लेख : विवेक)
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website