
इंगलैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। लीड्स के मैदान पर खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान के बल्लेबाजों के पास शाकिब महमूद की धारधार गेंदबाजी का जवाब नहीं था। इस तरह उन्होंने 45 रनों से मैच गंवा दिया। इंगलैंड ने पहले खेलते हुए सभी विकेट खोकर 200 रन बनाए थे। जवाब में अच्छी ओपनिंग पार्टनरशिप के बावजूद पाकिस्तान अपने खराब मिडिल क्रम बल्लेबाजों के प्रदर्शन के चलते हार गया।
इंगलैंड पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरा था। रॉय ने पहले ही तीन गेंदों पर 10 रन बनाए लेकिन चौथी पर आऊट हो गए। डेविड मलान भी एक रन बनाकर चलते बने। हालांकि इस दौरान जोस बटलर और मोईन अली ने इंगलैंड की पारी को संभाल लिया। मोईन ने 36 तो लिविंगस्टोन ने 38 रन बनाए और इंगलैंड को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। पाकिस्तान के मोहम्मद हस्नेन ने 51 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टी म ने मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के ताबड़तोड़ शॉटों की बदौलत जोरदार शुरूआत की। रिजवान ने जहां 29 गेंदों में 37 रन बनाए तो वहीं, बाबर ने 16 गेंदों में 22 रन बनाए। पाकिस्तान के मध्यक्रम बल्लेबाज मोहम्मद हफीज 10, फखर जमां 8 तो आजम खान 1 रन बनाकर चलते बने। अंत में शादाब खान ने 22 गेंदों में 36 रन बनाए लेकिन दूसरे छोर से सहयोग न मिलने के कारण वह मैच गंवा बैठे। इंगलैंड की ओर से साकिब महमूद ने 33 रन देकर तीन अहम विकेट लिए।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website