Tuesday , February 10 2026 10:48 AM
Home / Sports / लियोनेल मैसी : बार्सिलोना स्टार कम वेतन पर काम करने को सहमत

लियोनेल मैसी : बार्सिलोना स्टार कम वेतन पर काम करने को सहमत


लियोनेल मैसी 2026 तक बार्सिलोना में रहने के लिए सहमत हो गए हैं। यानी वह अपने आधे वेतन पर ही काम करने को राजी हो गए हैं। 34 वर्षीय मैसी अपने अनुबंध के बाद मुफ्त एजेंट थे। वह बार्सीलोना के साथ थे जो उन्हें प्रति सीजन 123 मिलियन डॉलर का भुगतान करते थे। लेकिन यह करार 30 जून को समाप्त हो गया है।
मैसी अभी कोपा अमेरिका जीतने के बाद छुट्टी पर हैं और अनुबंध के बारीक विवरण को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। अनुबंध में एक ब्रेक क्लॉज होगा, जिससे मेसी को 2 साल बाद क्लब छोडऩे की अनुमति मिल जाएगी। कई कारणों से घोषणा अभी एक पखवाड़े दूर हो सकती है, जिसमें ला लीगा ने नए खिलाडिय़ों के पंजीकृत होने से पहले क्लब को कुछ वेतन देने पर जोर दिया और खिलाड़ी खुद छुट्टी पर था।