
रूसी पुरुष वॉलीबॉल टीम के महाप्रबंधक सर्गेई टेटुखिन ने सोमवार को कहा कि टोक्यो ओलंपिक के दौरान एथलीटों का रोजाना कोरोना टेस्ट होगा। टेटुखिन ने स्पूतनिक को कहा, ‘एयरपोटर् पहुंचने पर हमारा कोरोना टेस्ट किया गया और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई, नहीं तो हमें टोक्यो नहीं जाने दिया जाता। अब हम रोज सुबह कोरोना टेस्ट करेंगे और पूरे ओलंपिक के दौरान ऐसा ही होगा।’
उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में विदेशी एथलीटों सहित टोक्यो में रहने वाले कई लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। ओलंपिक आयोजन समिति ने एक जुलाई से लेकर अब तक ओलंपिक खेलों से जुड़े 40 से अधिक लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। कोरोना महामारी के कारण पिछले साल स्थगित हुए ओलंपिक खेल 2020 अब 23 जुलाई से आठ अगस्त 2021 तक आयोजित होने हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website