Tuesday , February 10 2026 1:06 PM
Home / Sports / Tokyo Olympics Live : भारतीय पुरूष हॉकी टीम की जीत के साथ शुरूआत

Tokyo Olympics Live : भारतीय पुरूष हॉकी टीम की जीत के साथ शुरूआत


एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने गोलकीपर पी आर श्रीजेश के शानदार प्रदर्शन मदद से न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर तोक्यो ओलंपिक में जीत के साथ शुरूआत की। पिछले चार दशक में पहला ओलंपिक पदक जीतने की कोशिश में जुटी भारतीय टीम ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए ग्रुप ए का यह मुकाबला जीता। पूरी खबर पढ़ें : Link
10 मीटर एयर राइफल महिला क्वालीफिकेशन : एलावेनिल वलारिवन 16वें (626.5) पर जबकि अपूर्वी चंदेला 10 मीटर एयर राइफल महिला क्वालीफिकेशन में 36वें (621.9) स्थान पर रहीं और क्वालीफाई में विफल रहीं। पूरी खबर पढ़ें : Link
तीरंदाजी- मिश्रित टीम इवेंट : भारत की दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव ने चीनी ताइपे की चिह-चुन तांग और चिया-एन लिन को हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।