
गत चैम्पियन इंग्लैंड आईसीसी महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई जिसने बांग्लादेश को रविवार को 100 रन से हराया। सोफिया डंकली के 72 गेंद में 67 रन की मदद से इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 234 रन बनाए। इसके बाद सोफी एक्सेलेटन ने 15 रन देकर तीन विकेट लिए। बांग्लादेश की टीम 48वें ओवर में 134 रन पर आउट हो गई। इंग्लैंड ने अब लगातार चार मैच जीतकर टूर्नामेंट में धीमी शुरूआत की भरपाई कर दी है। अनुभवी आन्या श्रुबसोले को रविवार को आराम दिया गया जिनकी जगह चार्ली डीन ने ली और 31 रन देकर तीन विकेट चटकाए। फ्रेया डेविस ने 36 रन देकर दो विकेट लिए। बांग्लादेश के लिए सिर्फ लता मंडल कुछ देर टिक सकी जिन्होंने 30 रन बनाए। वहीं सलामी बल्लेबाज शमीमा सुल्ताना और शरमीन अख्तर ने 23-23 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए डंकली के अलावा नेट स्किवेर ने 40, टैमी ब्यूमोंट ने 33 और एमी जोंस ने 31 विकेट लिए। बांग्लादेश की गेंदबाज सलमा खातून ने 46 रन देकर दो विकेट लिए।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website