Wednesday , March 4 2026 2:40 AM
Home / Sports / फार्मूला वन ड्राइवर Sebastian Vettel सत्र के आखिर में संन्यास लेंगे

फार्मूला वन ड्राइवर Sebastian Vettel सत्र के आखिर में संन्यास लेंगे


4 बार के फॉर्मूला वन (एफवन) चैम्पियन सेबेस्टियन वेटल अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए सत्र के आखिर में संन्यास लेंगे। जर्मनी के इस एफवन ड्राइवर ने यह जानकारी दी। वेटल ने रेड बुल टीम के साथ 2010 से 13 तक 4 बार एफवन खिताब जीता। उन्होंने अपनी आखिरी रेस 2019 में फेरारी के लिए दर्ज की थी। मौजूदा सत्र में वह एस्टन मार्टिन टीम में हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन छठा स्थान रहा है। वेटल ने कहा कि मेरे लिए संन्यास लेने का फैसला काफी मुश्किल था। मैंने काफी सोचने के बाद यह फैसला लिया। एक पिता होने के कारण मैं परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहता हूं।