Wednesday , March 4 2026 6:29 AM
Home / Sports / हॉकी में भारत-इंग्लैंड के बीच मैच ड्रॉ,लॉन बॉल खेल में भारत ने इतिहास में दर्ज किया पहला गोल्ड

हॉकी में भारत-इंग्लैंड के बीच मैच ड्रॉ,लॉन बॉल खेल में भारत ने इतिहास में दर्ज किया पहला गोल्ड

कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स का चौथे दिन भारतीय खेमे के लिहाज से अबतक काफी शानदार रहा। हॉकी में भारत और इंग्लैंड के बीच मैच ड्रा रहा वहीं भारत के स्टार स्कवॉश प्लेयर सौरव घोषाल ने मेंस सिंगल के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। लॉन बॉल में भारतीय महिलाओं ने इतिहास का पहला पदक पक्का कर लिया। जूडो में सुशीला देवी ने मेडल पक्का कर लिया है। बॉक्सर अमित पंघाल क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं और मेडल से सिर्फ एक जीत दूर हैं। महिला क्रिेकेट में भारत ने पाकिस्तान को हराया। वेटलिफ्टर अजय सिंह और जिमनास्ट प्रणति नायक मामूली अंतर से चूक गए। CWG 2022 के चौथे दिन भारत के क्‍या-क्‍या इवेंट्स हैं, उनकी टाइमिंग क्‍या है,
भारत वि. इंग्लैंड हॉकी मैच ड्रॉ : गोल की बढ़त को गंवाकर भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष हॉकी स्पर्धा में सोमवार को पूल बी के मैच में इंग्लैंड से 4-4 से ड्रॉ खेला। भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की और पहले दो क्वॉर्टर में दबदबा बनाए रखा। हाफटाइम तक भारत के पास 3-0 की बढ़त थी। आखिरी दो क्वार्टर में इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने शानदार वापसी की।
स्क्वॉश : भारत के स्टार स्कवॉश प्लेयर सौरव घोषाल ने मेंस सिंगल के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने स्कॉटलैंड के ग्रेग लोभान को 11-5 7-11 11-8 11-3 से हराया। अब फाइनल में पहुंचने के लिए उनकी टक्कर न्यूजीलैंड के टॉप सीड पॉल कॉल से होगी।
रेपचेज : भारत के विजय कुमार यादव ने पुरुषों के 60 किलोग्राम भारवर्ग में मॉरीशस के विंस्ले गंगया के खिलाफ जीत हासिल की है। उन्होंने रेपचेज राउंड में विंस्ले को पटखनी दी है।
जिमनास्टिक : भारत की ओर से प्रणति नायक को जिमनास्टिक्स वाल्ट फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ उनका पदक जीतने का सपना अधूरा रह गया। प्रणति ने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन यह मेडल जीतने के लिए काफी नहीं था। उन्होंने पांचवें स्थान पर फिनिश किया। वह फाइनल की रेस से बाहर हो गई हैं।
जूडो : सोमवार को वेटलिफ्टिंग के बाद जूडो में भी भारत को निराशा हाथ लगी। भारतीय जूडोका जसलीन सिंह को स्कॉटलैंड के फिनले एलन से शिकस्त झेलनी पड़ी है। एलन ने जसलीन को सेमीफाइनल में हराया है। भारत की सुशीला देवी लिक्माबाम ने जूडो में भारत के लिए पदक पक्का कर लिया है। 48 किग्रा वर्ग में उन्होंने मॉरिशस की प्रतिद्वंद्वि को पटखनी दी। दूसरे मैचों में भारतीय जूडोका सुशीला देवी लिकमाबाम ने महिला 48 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीता तो कुछ ही देर बाद पुरुषों के 60 किग्रा में विजय कुमार यादव ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस तरह भारत के पदकों की संख्या अब 8 हो गई है।
लॉन बॉल : क्रिकेट और वेटलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय महिला टीम ने लॉन बाउल्स में भी जीत का परचम लहराते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। भारत की महिला लॉन बाउल्स टीम ने न्यूजीलैंड को 16-13 से हराकर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। भारत के लिए यह पहला मौका है जब उसे इस गेम में गोल्ड मेडल हासिल हुआ है।
वेटलिफ्टिंग : 81 किलोग्राम के फाइनल में अजय सिं‍ह गोल्ड मेडल पाने से चूक गए। पहली कोशिश में उन्‍होंने 137 किलोग्राम वजन उठाया। दूसरी बारे में 140 किलोग्राम उठाकर स्‍ट्रीक बरकरार रखी। तीसरी कोशिश में 143 किलोग्राम स्‍नैच किया। 81 किलोग्राम कैटेगरी में अजय सिंह शेखावत अपना पिछला बेस्ट प्रदर्शन भी नहीं तोड़ पाए। इंग्लैंड के क्रिस मरे ने अपने देश को पहला गोल्ड दिलाया। भारत की वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने भारत को कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में 9वां पदक दिला दिया। उन्‍होंने महिलाओं की 71 किलोग्राम वेट कैटिगरी में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। उन्होंने 212 kg वजन उठाया। उन्होंने स्नैच में 93 kg वजन उठाया था, जबकि क्लीन एंड जर्क में 119 kg वजन उठाया।
हॉकी : भारतीय मेंस हॉकी टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रविवार को पूल बी के पहले मैच में घाना को 11-0 से हराकर शानदार आगाज किया है। भारतीय टीम ने अपेक्षा के अनुरूप इस बेमेल मुकाबले में घाना को संभलने का भी मौका नहीं दिया। पहले हाफ में भारत ने पांच और दूसरे हाफ में दो गोल दागे। भारतीय टीम को मैच में 13 पेनल्टी कॉर्नर मिले जिनमें से छह पर गोल हुए। उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह (11वां, 35वां और 53वां मिनट) ने हैट्रिक लगाई जबकि अभिषेक (दूसरा मिनट), शमशेर सिंह (14वां मिनट), नीलाकांता शर्मा (38वां मिनट), जुगराज सिंह (22वां और 43वां मिनट), आकाशदीप सिंह (20वां मिनट) , वरूण कुमार (39वां) और मनदीप सिंह (48वां) ने भी गोल किए।
टेबलटेनिस : भारत ने कॉमनवेल्‍थ मेंस टेबल टेनिस के सेमीफाइनल में नाइजीरिया को हरा दिया। अब भारत का एक मेडल पक्‍का हो गया है।