
तंजानिया में एक हवाई हादसा देखने को मिला है। यहां लेक विक्टोरिया में 43 लोगों को लेकर जा रहा एक यात्री विमान क्रैश हो गया है। उत्तर पश्चिमी शहर बुकोबा में लैंड होने से कुछ समय पहले ही ये जहाज क्रैश हो गया। इसमें 19 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। क्षेत्रीय पुलिस कमांडर विलियम म्वामपाघले ने बुकोबा हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में कहा, ‘एक प्रिसीजन एयर (Precision Air) का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। ये विमान हवाई अड्डे से लगभग 100 मीटर की दूरी पर पानी में क्रैश हुआ है।’
रीजनल कमिश्नर अल्बर्ट चालमिला ने कहा कि विमान में 39 यात्री समेत दो पायलट, दो केबिन क्रू समेत 43 लोग सवार थे। विमान ने देश की वित्तीय राजधानी दर एस सलाम (Dar es Salaam) से उड़ान भरी थी। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक 26 लोगों को रेसक्यू किया गया है और इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तंजानिया से सोशल मीडिया पर आए वीडियो में दिख रहा है कि लोग नाव के जरिए विमान के करीब पहुंचे हैं और रेसक्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।
पानी में डूबा है विमान – प्रिसीजन एयर तंजानिया की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन कंपनी है। एयरलाइन कंपनी ने विमान दुर्घटना की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया है। एयरलाइन ने कहा, ‘बचाव दल को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। बाकी जानकारी बाद में जारी की जाएगी।’ स्थानीय मीडिया पर प्रसारित वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि जहाज काफी हद तक पानी में डूबा हुआ है। क्रेन से रस्सी बांध कर एयरक्राफ्ट को ऊपर खींचने की कोशिश हो रही है।
पांच साल बाद हुआ हादसा – तंजानिया की राष्ट्रपति सुलुहू हसन ने दुर्घटना से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘जब तक रेसक्यू ऑपरेशन चल रहा है, तब तक शांत बने रहें। हम भगवान से मदद के लिए प्रार्थना करते हैं।’ प्रिसीजन एयर आंशिक रूप से केन्या एयरवेज के स्वामित्व वाला विमान है। इस कंपनी को 1993 में स्थापित किया गया था। तंजानिया में इससे पहले विमान हादसा पांच साल पहले देखने को मिला था, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।
A plane has crashed into Lake Victoria in Bukoba in Tanzania’s Kagera region. Rescue efforts are underway. The plane belongs to Precision Air. #Tanzania #Planecrash pic.twitter.com/1GItlItEoM
— Devesh (@Devesh81403955) November 6, 2022
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website