
फीफा विश्व कप में अरब देशों के दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए मोरक्को ने 2018 के उपविजेता क्रोएशिया को ग्रुप एफ मुकाबले में गोलरहित बराबरी पर रोक दिया। मोरक्को के इस दमदार खेल से लगभग 24 घंटे पहले सऊदी अरब ने दिग्गज लियोनेल मेस्सी की मौजूदगी वाली अर्जेंटीना की टीम को हराकर इस विश्व कप में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर किया था। इसके बाद एक और अरब देश क्रोएशिया ने यूरोपीय चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली डेनमार्क की टीम को बराबरी पर रोकने में सफलता हासिल की थी।
मोरक्को के खिलाड़ियों ने पिछले विश्व कप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने क्रोएशिया के कप्तान लुका मोड्रिक को रोकने में कामयाबी हासिल की। मोड्रिक बुधवार को भी मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये लेकिन इसकी घोषणा होते ही मोरक्को के प्रशंसकों ने शोर मचाकर इसका विरोध किया।
मैच में मोरक्को ने भी कुछ शानदार मौके बनाये। पेरिस सेंट जर्मेन के स्टार खिलाड़ी अशरफ हकीमी के गेंद पर बेहतरीन प्रहार को क्रोएशिया के गोलकीपर डोमिनिक लिवाकोविच ने विफल कर दिया।
रियाल मैड्रिड के दिग्गज 37 साल के मोड्रिच अपना चौथा और आखिरी विश्व कप खेल रहे है। उन्होंने पहले हाफ से स्टॉपेज समय में गोल करने का शानदार मौका बनाया लेकिन गेंद गोल पोस्ट से टकरा कर दूर चली गयी।
क्रोएशिया को बढ़त हासिल करने का एक और मौका दोजन लोवरान ने दिया। कॉर्नर से आयी गेंद को लेकर वह गोल पोस्ट के करीब पहुंच गये थे लेकिन सोफयान अमराबत ने मोरक्को के लिए अच्छा बचाव किया।
सऊदी ने अर्जेंटीना को दी थी मात – फीफा विश्व कप 2022 के पहले चरण में सऊदी अरब ने दमदार खेल दिखाते हुए अर्जेंटीना को 2-1 से हरा दिया। इस मैच में पहले हाफ तक अर्जेंटीना की टीम ने अपनी बढ़त बनाए हुई थी लेकिन दूसरे हाफ में उसने मैच से अपनी पकड़ खो दी। वहीं सऊदी ने खेल के इस हिस्से में दो गोल दाग कर रोमांचक जीत हासिल कर ली।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website