
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे क्वॉर्टर फाइनल में लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना ने नीदरलैंड्स को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही वह अब खिताबी जीत से सिर्फ 2 कदम दूर है। नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में रेफरी के एक फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा हुआ है। मैच के दूसरे हाफ में मेसी के हाथ गेंद लगती है और इसके बावजूद रेफरी ने उन्हें येलो कार्ड नहीं दिया। इस पर डच मैनेजर लुई वान गाल भी नाराज दिखे।
लियोनेल मेसी ने हाथ से रोकी बॉल – दरअसल, मुकाबले के दूसरे हाफ में जब अर्जेंटीना 1-0 से आगे चल रहा था। इसी दौरान 55वें मिनट में गेंद मेसी के हाथ से लग गई। हालांकि, रेफरी ने यह निष्कर्ष निकाला कि यह जानबूझकर नहीं किया गया था और मेसी को बिना किसी चार्ज के दोड़ दिया। इस हैंड ऑफ गॉड मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक फैन ने तो यहां तक कहा कि मैच अर्जेंटीना खेलकर नहीं, बल्कि रेफरी ने उसे सेमीफाइनल गिफ्ट किया है।
नीदरलैंड्स के मैनेजर दिखे नाराज – डच मैनेजर लुई वान गाल इस बात से नाराज थे कि मेसी को पहले हाफ में पेनल्टी दी गई थी। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अर्जेंटीना के पक्ष में फैसला देने के लिए मैच रेफरी को ट्रोल किया। वान गाल ने खेल के बाद कहा- मैं पेनल्टी कॉल वापस देखना चाहता हूं। अर्जेंटीना से यह सारा समय बर्बाद हो रहा है… लेकिन हम रेफरी के कारण नहीं हारे। क्योंकि हमने ड्रॉ किया। माना जा रहा है कि इस हार के बाद नीदरलैंड्स के मैनेजर जल्द ही इस्तीफा दे देंगे।
De Hand van God...verdomme!#NEDARG #WorldCup #WK2022 #MESSI #NED pic.twitter.com/3H357i5HTN
— Endantwit (@endantwit) December 9, 2022
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website