Saturday , September 5 2026 10:24 AM
Home / Sports / पोन्टिंग पिछड़े, सचिन के रिकॉर्ड के करीब पहुंचा ये ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी

पोन्टिंग पिछड़े, सचिन के रिकॉर्ड के करीब पहुंचा ये ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी

15
कैनबरा। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 119 रन की पारी खेलकर एक रिकॉर्ड बना दिया।

वॉर्नर ने ये रिकॉर्ड बनाकर अपने ही देश के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पॉन्टिंग और मैथ्यू हेडन के रिकार्ड को तोड़ दिया है। डेविड वार्नर ने एकदिवसीय क्रिकेट में एक साल में आस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया है।

वार्नर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को मनुका ओवल मैदान पर खेले गए मुकाबले में 115 गेंदों में 14 चौके और एक छक्के की मदद से 119 रनों की शतकीय पारी खेली। यह वार्नर का इस साल में खेले गए 22 मैचों में छठा शतक था।

वह इसके साथ ही एक साल में एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

एक साल में एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकार्ड सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शुमार भारत के सचिन तेंडुलकर के नाम हैं। सचिेन ने 1998 में 34 मैच खेले थे और नौ शतक लगाए थे।

उनके बाद भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नंबर आता है। गांगुली ने 2000 में 32 मैचों में सात शतक लगाए थे।

वार्नर के अलावा एक साल में छह शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन और सचिन (1996) तथा भारत के ही राहुल द्रविड़ (1999) के नाम शामिल हैं।

पोंटिंग और हेडन ने एक साल में पांच शतक लगाए थे। पोंटिंग ने अपने करियर में दो बार 2003 और 2007 में यह कारनामा किया था। वहीं हेडन ने 2007 में एक साल में पांच शतक लगाए थे।

वार्नर के इसी शतक की बदौलत आस्ट्रेलिया ने किवी टीम के खिलाफ निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 378 रन बनाए जोकि उसका एकदिवसीय में तीसरा सर्वोच्च स्कोर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *